अलीगढ़लीक्स… लखनऊ के पीजीआई में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई हैं। बेटे राजवीर सिंह राजू ने की कुलदेवी से अरदास।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी
लखनऊ के पीजीआई में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई हैं। उन्हें लाइफ सेविंग सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। आज सुबह पूर्व सीएम उमा भारती ने लखनऊ में उनका हाल जाना। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमन के मुताबिक, सभी विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। नेफ्रोलॉजी, कॉर्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंड्रोक्रोनोलॉजी इसकी मॉनीटरिंग लगातार की जा रही है।
बेटे ने की कुलदेवी की पूजा
कल्याण सिंह के बेटे और एटा से सांसद राजवीर सिंह राजू ने अपनी बेटी एडवोकेट सविता के साथ कुलदेवी वज्रेश्वरी देवी की पूजा की। पुजारी राम प्रताप शर्मा ने पूजा अर्चना कराई। सभी ने माता से कल्याण सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री योगी ले रहे पल—पल की खबर
कल्याण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके स्वास्थ्य के बारे में निदेशक से पल—पल की जानकारी ले रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, उनकी किडनी में भी अब परेशानी होने लगी है। ऐसे में डायलिसिस की जा रही है। उन्हें लंग्स में इंफेक्शन होने पर पीजीआई में भर्ती कराया गया था।