आगरालीक्स…(28 July 2021 Agra News) आगरा में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। शहर के कई इलाकों में जबरदस्त पानी भर गया है। नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लोगों में गुस्सा है।
कई कॉलोनियां जलमग्न
मानसून की बारिश में शहर के लगभग हर इलाके में पानी भरा हुआ हैं। राजामंडी, अमर बाग, दयालबाग, आवास विकास कॉलोनी, शास्त्रीपुरम, कमला नगर, ट्रांस यमुना कॉलोनी, राजपुर चुंगी, सिकंदरा, केके नगर समेत अधिकांश जगहों पर जलभराव की स्थिति है।

अमर बाग में ज्यादा हालात खराब
अमर बाग निवासी रजनी सैनी का कहना है कि 20 सालों से कोई विकास नहीं हुआ है। दयालबाग के गन्दे नालों का पानी अमर बाग फ़ेस 1 की तरफ मोड़ दिया है। निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। नगर आयुक्त से लेकर मेयर, पार्षद सबको अवगत कराया। लिखित में शिकायत भी की। लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

सुल्तानगंज की पुलिया फ्लाईओवर पर भी पानी
राजेश जैन ने आगरालीक्स को बताया कि सुल्तानगंज की पुलिया फ्लाईओवर से उतरते समय अबुल उलाह दरगाह के सामने भी पानी भरा हुआ है। इससे वहां से निकलने में दिक्कत हो रही है। इसके अलावा जवाहरपुरम फेज 1 अलबतिया रोड शाहगंज में भी पानी भरा हुआ है।

जवाहरपुरम फेज 1 अलबतिया रोड शाहगंज में भी पानी भरा हुआ है