आगरालीक्स..(Agra News 31st July). आगरा में सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड के छात्रों का बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट आ गया है, अच्छे अंक कैसे आएं, घंटों पढ़ने की जगह जो भी पढ़े मन से पढ़े.
सीबीएसई में 12 वीं में डीपीएस के छात्र देव ईशान अग्रवाल निवासी न्यू सिद्धार्थ अपाार्टमेंट, खंदारी ने 99.4% अंक प्राप्त किए हैं। उनके पिता अमित अग्रवाल का दवा का बिजनेस है और मां सुनंदा सोनी अग्रवाल हैं।
नियमित पढ़ाई की, 14 एग्जाम दिए
देव ईशान अग्रवाल ने आगरालीक्स को बताया कि नियमित पढ़ाई से सक्सेज प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 14 एग्जाम दिए, इसमें से 12 वीं के पांच प्री बोर्ड के एग्जाम भी थे। एग्जाम देने से तैयारी का आकलन हो जाता है। उन्होंने बताया कि दो घंटे सेल्फ स्टडी की लेकिन पूरे मन से की, इससे स्कूल के एग्जाम में अच्छे अंक मिले और रिजल्ट में 100 में से 100 अंक आ गए।
डीयू में लेना चाहते हैं प्रवेश
देव ईशान अग्रवाल ने आगरालीक्स को बताया कि वे दिल्ली विवि में प्रवेश लेना चाहते हैं और सिविल सर्विसेज लक्ष्य है। उनके पिता अमित अग्रवाल का दवा का बिजनेस है और मां सुनंदा सोनी अग्रवाल हैं, देव ईशान अग्रवाल उनके इकलौते बेटे हैं। देव ईशान अग्रवाल ने सेंट पीटर्स कालेज से 10 वीं की परीक्षा दी थी,उनके 97. 8 फीसद अंक आए थे और आगरा में दूसरे नंबर पर थे।
आप भी अपनी सक्सेज स्टोरी साझा करना चाहते हैं तो संपर्क कर सकते हैं
9457815034