आगरालीक्स.. आगरा के एक होटल में क्लब की पार्टी में कॉकटेल के बिल को लेकर विवाद गर्माने पर पुलिस बुलानी पडी, डाक्टर भी तो बिल लेकर शव देते हैं तो होटल क्यों न बिल ले।
आगरा के सदर क्षेत्र के एक होटल में एक क्लब द्वारा पार्टी आयोजित की गई। पार्टी में पहले प्लेट की संख्या और उसके बाद कॉकटेल के बिल को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना गर्मा गया कि होटल कर्मचारियों ने कॉकटेल का बिल न देने पर क्लब के सदस्य जो कि आईएमए के सदस्य हैं उन्हें रोक लिया और गेट बंद करा दिया।
यह था मामला
क्लब की पार्टी होटल में आयोजित की गई, इसमें 50 लोगों के खाने के लिए बुकिंग की गई। लेकिन पार्टी में सदस्यों की संख्या अधिक होने की संभावना पर प्लेट की संख्या बढाकर 60 कर दी गई। पार्टी के समापन पर होटल ने 60 प्लेट का बिल दिया, इस पर क्लब के सदस्यों ने आपत्ति की, क्योंकि 48 प्लेट की इस्तेमाल हुई थी। प्रबंधन ने 50 का बिल ही लिया और मामला शांत हो गया। लेकिन कॉकटेल पार्टी का लिकर का बिल नहीं दिया, होटल प्रबंधन ने कॉकटेल का बिल न देने पर क्लब के संयोजक को रोक लिया। उनसे बिल देने के बाद ही जाने के लिए कहा। इससे मामला गर्माने लगा। रात का एक बज गया, होटल कर्मचारियों ने गेट बंद कर दिया और बिल जमा करने के लिए कहा।
एक दूसरे पर गाली गलौज के आरोप
इस मामले में होटल प्रबंधन और क्लब के सदस्य डॉक्टर ने एक दूसरे पर गाली गलौज करने के आरोप लगाए हैं। अपने ग्रुप में वाटस एप पर मैसेज किया है। क्लब के साथ आईएमए के सदस्य डॉक्टर ने मैसेज में कहा है कि
होटल के कर्मचारी यह बात को बार-बार कह रहे थे कि अस्पतालों में भी आप लोग ऐसे ही मरीजों को बाँध कर राखे , हैं उनको बिना बिल दिए जाने नहीं देते हैं, उन्हें बंधक बना लेते हैं इसलिए आपको भी बंधक बनाया जाएगा। आप अपने पदाधिकारियों को बुला ले। जो कर सकते हैं कर ले ।
होटल के प्रबंधन ने मैसेज में कहा है कि he bluntly refused & started using abussive and unparliamentary language throughout the discussions with my Team. He even used words like Idiot. He also stated I will see you when you all will be admitted in ICU. Such a shameful language by a dr. Latter on when he was not allowed to leave the hotel without settling the dues,
इस मामले में थाना सदर के प्रभारी अजय कौशल का मीडिया से कहना है कि होटल में क्लब की पार्टी में कॉकटेल के बिल को लेकर विवाद हो गया था।