आगरालीक्स . (Agra News 3rd August )आगरा से 15 कोरोना मरीजों में से 11 में डेप्टा वैरिएंट और एक में कप्पा वैरिएंट की पुष्टि हुई है। डेप्टा वैरिएंट कर्नाटक में कहर बरपा रहा है। आगरा में भी खतरा बना हुआ है।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से 15 जुलाई को कोरोना संक्रमित 15 मरीजों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू, लखनऊ भेजे गए थे। इसमें से 11 में डेप्टा वैरिएंट और एक मरीज में कप्पा वैरिएंट की पुष्टि हुई है।
आगरा के सात मरीजों में डेल्टा और एक में कप्पा वैरिएंट मिला
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता ने बताया कि आगरा के एसएन से भेजे गए 15 सैंपल में से 11 में डेल्टा वैरिएंट मिला है, इसमें से सात मरीज आगरा के हैं और एक में कप्पा वैरिएंट मिला है। डेल्टा वैरिएंट में चार केस हाथरस, मैनपुरी और मथुरा के हैं।
आगरा में मिल चुके हैं दक्षिण अफ्रीकी, म्यूटेंट, डेप्टा और कप्पा वैरिएंट
आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों में दक्षिण अफ्रीकी, म्यूटेंट, डेप्टा और कप्पा वैरिएंट की पुष्टि हो चुकी है। आगरा से 94 कोरोना संक्रमित मरीजों के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जा चुकी है। इसमें से 17 मरीजों में डेल्टा वैरिएंट मिला है, तीन मरीजों में दक्षिण अफ्रीकी, एक मरीज में म्यूटेंट और एक में कप्पा वैरिएंट मिला है।
मंटोला के रहने वाले 37 साल के युवक में मिला कप्पा वैरिएंट
आगरा में अभी तक कप्पा वैरिएंट का एक केस मिला है। यह केस मंटोला क्षेत्र का है, मंटोला निवासी 37 साल के मरीज को कोरोना संक्रमित होने पर एसएन में भर्ती किया गया था। मरीज ठीक हो गया, इस मरीज में कप्पा वैरिएंट की पुष्टि हुई है।
दक्षिण अफ्रीका से लौटी युवती में मिला था डेल्टा वैरिएंट
जनवरी 2021 में दक्षिण अफ्रीका से अपने घर लौटी 26 साल की कमला नगर निवासी युवती में दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट की पुष्टि हुई थी, जबकि विदेश से लौटे यमुना पार निवासी युवक में म्यूटेंट वायरस मिला था।
दक्षिण अफ्रीका से लौटी युवती में मिला था डेल्टा वैरिएंट
जनवरी 2021 में दक्षिण अफ्रीका से अपने घर लौटी 26 साल की कमला नगर निवासी युवती में दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट की पुष्टि हुई थी, जबकि विदेश से लौटे यमुना पार निवासी युवक में म्यूटेंट वायरस मिला था।
अभी तक का हाल
आगरा के एसएन से जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल- 94
रिपोर्ट आई- 55
डेप्टा वैरिएंट मिला -27 में, (17 आगरा के मरीज, चार मरीज हाथरस, दो मरीज मैनपुरी, दो मरीज फीरोजाबाद, एक मरीज मथुरा और एक मरीज सहारनपुर)
दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन -दो मरीज
म्यूटेंट स्ट्रेन -एक मरीज