आगरालीक्स…आगरा के बाद अब यहां करंट लगने से पिता—पुत्र की हुई मौत. दोनों को बचाने के प्रयास में परिवार का एक सदस्य भी झुलसा. घर में मातम
मैनपुरी में हुई दर्दनाक घटना
दो दिन पहले आगरा के राजपुर चुंगी में करंट लगने से हुई पिता—पुत्र की मौत के बाद अब आगरा मंडल के मैनपुरी में भी दर्दनाक हादसा हुआ है. जिले के दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला बरी में मंगलवार सुबह करंट लगने से पिता—पुत्र की मौत हो गई. दोनेां को बचाने के प्रयास में परिवार का एक सदस्य भी करंट की चपेट में आ गया. हादसे के बाद घर में मातम छा गया.
बाथरूम में नहाने के दौरान लगा करंट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नगला बरी में 52 वर्षीय रमेशचंद्र यादव रहते हैं. सुबह वह नहाने के लिए बाथरूम में गए थे. नहाने के बाद उन्होंने तौलिया सुखाने के लिए बाथरूम में बंधे तार पर डाला, लेकिन तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में वो आ गए और उनकी चीख निकल गई. इधर पिता रमेशचंद्र की चीख सुनकर उनका 25 साल का बेटा सुशील उन्हें चाने के लिए पहुंचा लेकिन वो भी करंट की चपेट में आकर बेसुध हो गया. बाद में घर में मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया. रमेश के भाई राजेश ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन करंट के एक झटके से वो दूर गिर गए. बाद में लोगों ने किसी तरह बिजली का कनेक्शन काटा और दोनों को अस्पताल लेकर भागे. लेकिन यहां चिकित्सकों ने पिता—पुत्र को मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई. पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है.