नईदिल्लीलीक्स(06 August 2021)…। बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने कारोबारी राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि राज ने ही उन्हें एडल्ट फिल्म…।
एडल्ट फिल्मों के बिजनेस में धकेला
अश्लील फिल्म बनाने के मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और कारोबारी राज कुंद्रा की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। अब बालीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि राज कुंद्रा ने ही उन्हें एडल्ट फिल्मों के बिजनेस में धकेला है। राज कुंद्रा 19 जुलाई को गिरफ्तार किए गए थे। तब से ही वह पुलिस हिरासत में हैं।
पहले पटकथा लिखवाई, फिर रोल करने को कहा
मीडिया रिपोर्ट् के मुताबिक, शर्लिन चोपड़ा ने कहा, राज कुंद्रा ने पहले उनसे एडल्ट रोल करने को कहा। इसके बाद कहा कि वह उनकी फिल्म के लिए एडल्ट कंटेट तैयार करें। इसके बाद उन्होंने अपने एप के लिए फोटो शूट करने को कहा लेकिन शर्लिन ने मना कर दिया। गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज कुंद्रा की फर्म आम्र्सप्राइम मीडिया के साथ शर्लिन चोपड़ा का कांट्रेक्ट था। ये कांट्रेक्ट भारत से बाहर की कंपनियों में एडल्ट कंटेट उपलब्ध कराने को लेकर था।
समन जारी, आज होगी पूछताछ
मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने शर्लिन चोपड़ा को समन जारी किया है। उनसे आज पूछताछ की जाएगी। बता दें कि क्राइम ब्रांच राज कुंद्रा केस में गहनता से जांच कर रही है। हाल ही में मामले में शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की गई थी।