Wednesday , 22 July 2026
Home agraleaks Former minister Bashir gave an application for anticipatory bail#agranews
agraleaksटॉप न्यूज़बिगलीक्ससिटी लाइव

Former minister Bashir gave an application for anticipatory bail#agranews

182

आगरालीक्स(09th August 2021 Agra News)….पूर्व मंत्री चौधरी बशीर ने अदालत में अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया। कहा, मुझे झूठा फंसाया जा रहा…।

थाना मंटोला में दर्ज कराया था मुकदमा
आगरा में पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के खिलाफ उसकी तीसरी पत्नी ने तीन तलाक का मुकदमा थाना मंटोला में दर्ज कराया है। पत्नी नगमा की शिकायत पर एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। नगमा ने आरोप लगाया कि चौधरी बशीर कपड़ों की तरह बीवियां बदलता है। आठ दिन पहले ही उसने छठवीं शादी की है। आरोपी पर पहले भी नगमा ने उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। इसका कोर्ट में विवाद चल रहा है।

पूर्व मंत्री ने दिया प्रार्थना पत्र
पूर्व मंत्री चौधरी बशीर ने अधिवक्ता रामप्रकाश शर्मा के माध्यम से अदालत में अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि उसे झूठा फंसाया गया है। वह निर्दोष है। मुकदमे में लगाए गए आरोप निराधार हैं। पुलिस उसे परेशान कर रही है। मामलें में सुनवाई के लिए अदालत ने 11 अगस्त की तारीख दी है।

23 जुलाई को की छठवीं शादी
थाना ताजगंज के गोबर चौकी में रहने वाली नगमा की शादी 11 नवंबर 2012 को थाना मंटोला क्षेत्र में रहने वाले चौधरी बशीर के साथ हुई थी। नगमा का आरोप है कि उसे बाद में पता चला कि वह उसकी तीसरी पत्नी है। आरोप है कि शादी के बाद से चौधरी बशीर ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। शादी के बाद इसके दो बेटे अफरीदी व अफजल हैं। इसको लेकर उसका कोर्ट में पति के साथ विवाद भी चल रहा है जो कि कोर्ट में विचाराधीन है। नगमा तीन महीने से अपने मायके रह रही है। नगमा ने बताया​ कि कुछ दिन पहले उसे पता चला कि 23 जुलाई को चौधरी बशीर छठवीं शादी करने जा रहा है। इस पर वह अपनी ससुराल पहुंच गई।

तीन तलाक बोलकर भगाया
नगमा का आरोप है कि जब वह अपने ससुराल गई तो उसके पति चौधरी बशीर ने उसके साथ गाली गलौज की व तीन तलाक देकर उसे वहां से भगा दिया। नगमा का कहना है कि चौधरी बशीर आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। उसके ​खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे चले हैं और अब भी कई मुकदमे कोर्ट में विचाराधीन हैं। यह दबंग व्यक्ति है।

विधायक गजाला से हुई थी शादी
बता दें कि साल 2003 में चौधरी बशीर ने सलेमपुर विधानसभा से विधायक गजाला से प्रेम विवाह किया था। मायावती के कहने पर दोनों ने शादी की थी। साल 2004 में दोनों बसपा से समाजवादी पार्टी में पहुंच गए। इस दौरान चौधरी बशीर को मंत्री बनाया गया। 2005 में इनको एक बेटा भी हुआ. लेकिन इसके बाद दोनों में तलाक हो गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!