Saturday , 27 June 2026
Home agraleaks cheating in the name of getting a job in metro rail in Agra#agranews
agraleaksयूपी न्यूजसिटी लाइव

cheating in the name of getting a job in metro rail in Agra#agranews

207

आगरालीक्स(11th August 2021 Agra News)…आगरा में मेट्रो रेल में नौकरी लगवाने के नाम पर युवाओं से ठगी। फर्जी वेबसाइट बनाकर मांगा बायोडाटा। मुकदमा दर्ज…।

एचआर मैनेजर बन मांगा बायोडाटा
सदर बाजार के रहने वाले सुधांशु साहनी ने थाना सदर में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि मेट्रो के नाम पर उनसे ठगी हुई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मेट्रो रेल में नौकरी के लिए कथित एचआर मैनेजर एमपी सिंह और रोहित सिंघल की लिंकडिन आईडी और ईमेल आईडी से बातचीत हुई। उन्होंने शैक्षणिक प्रमाण पत्र मांगे। कहा कि दिल्ली और यूपी में मेट्रो में जगह खाली हैं। वहां नौकरी लगवा दी जाएगी। इसके अलावा प्रबंधक की पोस्ट पर भर्ती के लिए वेतन से 50 प्रतिशत राशि मांगी गई। इसके बाद व्हाट्सएप पर खाता नंबर उपलब्ध कराया। इसमें मई में 35 हजार रुपये उन्होंने जमा कर दिए। नौकरी नहीं मिलने पर उन्होंने मोबाइल नंबर मिलाया तो सभी स्विच आॅफ थे।

मेट्रो अधिकारी बोले, आईडी फर्जी
तब उन्हें शक हुआ। वह तत्काल ही मेट्रो अधिकारियों से मिलने पहुंचे। वहां पता चला कि यह आईडी पूरी तरह फर्जी है। तब उन्होंने पुलिस से शिकायत की। थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर अजय कौशल ने बताया कि मेट्रो रेल में नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार सात लोग सामने आए हैं। आशंका है कि गैंग ने 20 से 25 युवाओं को शिकार बनाया है।

वेबसाइट पर कराते हैं आवेदन
इंस्पेक्टर अजय कौशल ने बताया कि गैंग ने फर्जी वेबसाइट बना रखी थी। इसका सर्च इंजन सबसे ऊपर रखा गया है। इस वेबसाइट पर आवेदन करने के बाद कॉल पर एचआर मैनेजर बनकर बात करते थे। ईमेल पर सभी दस्तावेज लेते थे। व्हाट्सएप का प्रयोग करते है। युवाओं से दस से 40 हजार रुपये तक की ठगी सामने आई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaksआगरा

Agra Live News: Padmavati Panchayat Mahasabha organized a matrimonial introduction meet for young men and women in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पदमावती पंचायत महासभा ने किया युवक युवती परिचय सम्मेलन. बेहतर...

agraleaksबिगलीक्स

Brics MSME Forum in Agra: UP 5.36 Billion Dollar import between UP and Brics Contries…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आयोजित ब्रिक्स एमएसएमई फोरम में उत्तर प्रदेश का दबदबा. ब्रिक्स...

यूपी न्यूज

Agra Live News: 60 people questioned in connection with the theft of offerings at Ayodhya’s Ram Mandir…#agranews

यूपीलीक्स…अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में 60 लोगों से...

agraleaksबिगलीक्स

Agra Live News: Bollywood Night at UP Food Expo & Conclave 2026 in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कविता कौशिक ने ‘चंद्रमुखी चौटाला’ बन सबको लुभाया, तो चिंकी—मिंकी...

error: Content is protected !!