यूपीलीक्स…बेरोजगारों को हर महीने 5 हजार रुपये, शहरों में 300 यूनिट बिजली फ्री. किसानों का कर्ज माफ…यूपी चुनाव को लेकर सपा ने जारी किया चुनावी घोषणापत्र..जानिए क्या क्या है अखिलेश यादव का वादा
यूपी चुनाव 2027 की डुगडुगी एक तरह से बज चुकी है. राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी रणनीतियां बनाना शुरू कर दिया है. वहीं आज गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को संविधान दिवस पर अपने चुनावी घोषणापत्र में प्रदेश के बेरोजगार युवकों को पांच हजार रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही है. इसके अलावा किसानों का कर्ज माफ तथा 300 यूनिट बिजली शहरों में फ्री होने का वादा भी है. महिलाओं के खिलाफ अपराध स्वीकार न करने की भी बात कही गई है, बुजुर्ग महिलाओं को 40 हजार रुपये सालाना देने का भी वादा किया गया है.
अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में सपा की सरकार बनने पर गुंडागर्दी, माफियागिरी, जमीनों पर कब्जे, अवैध वसूल6ी, धमकाने और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे किसी भी जाति का हो, धर्म का हो या किसी भी पार्टी का हो, उसे जेल भेजा जाएगा.
तहसील स्तर को भी फोरलेन सड़कों से जोड़ा जाएगा. अखिलेश यादव ने कहा कि गोमती रिवरफ्रंट आज भी देश का सबसे बेहतरीन रिवरफ्रंट है. उन्होंने्र कहा कि रिवर फ्रंट का काम एक किलोमीटर और पूरा हो गया होता तो यह पहली नदी होती, जो शहर के भीतर साफ बहती.
सपा के ये वादे
किसाजनों की कर्ज माफी और गन्ना भुगतान 24 घंटे में
बेरोजगारी भत्ता 5 हजार रुपये महीना दिया जाएगा
25 लाख युवाओं को पांच साल में सरकारी नौकरी दी जाएगी
दो से तीन करोड़ युवाओं को दूसरे क्षेत्र में रोजगार
12वीं पास छात्रों को दिया जाएगा लैपटॉप
5 रुपये में कैंटीन का खाना मिलेगा समाजवादी कैंटीन में
23 फसलों और दूध के लिए एमएसपी की गारंटी
बुजुर्ग महिलाओं को 40 हजार सालाना पेंशन
गरीबों को मुफ्त इलाज, कैंसर संस्थान में भी रिसर्च की सुविधा होगी.