Tuesday , 22 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Rashiphal from 17th August to 17th September
टॉप न्यूज़

Rashiphal from 17th August to 17th September

225

आगरालीक्स.(Rashiphal 2021). वृश्चिक राशि के लिए कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा है, राशियों पर क्या रहेगा असर। सूर्य कर्क राशि से अपनी मूल त्रिकोण व स्वराशि सिंह में 17 अगस्त से प्रवेश करने जा रहे हैं।

सूर्य कर्क राशि से अपनी मूल त्रिकोण व स्वराशि सिंह में 17 अगस्त से प्रवेश करने जा रहे हैं। 17 सितम्बर 2021 तक इनका गोचर सिंह राशि में रहेगा। आत्मा मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा के कारक सूर्य 14 सितम्बर तक गुरु की दृष्टि से दृष्ट होंगे व मंगल और बुध का साथ भी होगा। स्वराशि के सूर्य पर गुरु की दृष्टि बेहद श्रेष्ठ रहेगी।
यदि आपकी चंद्र कुंडली में सूर्य अच्छी स्थिति में हैं तो इस गोचर का उत्तम लाभ आपको अवश्य मिलेगा।

मेषः मेष राशि के लेगों के लिए यह गोचर पंचम भाव में होगा। मंगल और बुध भी साथ होंगे। मानसिक समाजिक और बौद्धिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पदोन्नति, ज्ञान में वृद्धि विद्यार्थियों के अच्छा समय रहेगा। लेकिन मेष राशि की गर्भवती महिलाएं ध्यान रखें। स्वभाव में अहंकार बढ़ने से प्रेम सम्बंधों में गलतफहमी हो सकती है।

वृषः वृष राशि के लिए चौथे भाव में होगा गोचर। जिससे घर परिवार में अशांति का माहौल बढ़ सकता है। मां की सेहत का ध्यान। पिता के साथ अनबन न हो इस बात का भी खयाल रखें। स्वास्थ में गिरावट। समाज में हर क्षेत्र में पहचान मिलेगी। कोई सरकारी काम रुका है तो वह पूरा हो सकता है। भूमि, भवन, वाहन का सुख मिलने की सम्भावनें प्रबल होंगी। मित्रों से मदद मिलेगी।

मिथुनः मिथुन राशि के लिए पराक्रम भाव में होने जा रहा यह गोचर बहुत अच्छा है। उच्च सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद। व्यापार में सफलता। अटके हुए सरकारी कार्य बनने वाले हैं। नौकरी के लिए प्रयत्नशील लोगों के लिए समय बहुत श्रेष्ठ है।। प्रयत्न करें, सफलता अवश्य मिलेगी। भाग्य हर काम में साथ देगा।
कर्कः वाणी में स्वाभिमान और अहंकार का भाव बढ़ेगा। जिससे समाज में वाणी का लोहा, लेकिन घर में लोग नाराज हो सकते हैं। वाणी के कारण घर में माहौल बिगड़ सकता है। वाणी में मधुरता रखें। गुरु की दृष्टि होने से कोई बात में कमी नहीं निकाल पाएगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा समय है। घन संचय, धन प्राप्ति के योग हैं। रुके हुए सरकारी काम बनेंगे। विद्या4थियों के लिए समय श्रेष्ठ है। जीवनसाधी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंहः सिंह राशि के लिए लग्न में होगा यह गोचर। स्वभाव में अहंकार बढ़ेगा। लेकिन गुरु की दृष्टि से दऋट सूर्य प्रभाव को बढ़ाएगा। आक्रमकता और अहंकार को अपने ऊपर हावी होने से बचें। वैवाहित जीवन में समस्याएं थी तो बड़ों के हस्तक्षेप से निपटेंगी। आय की वृद्धि, व्यापार बढ़ेगा। हर काम सहजता बनेगा से।
कन्याः कन्या राशि के लिए बाहरवे भाव में होगा यह गोचर। दिखावे के लिए बेफिजूल का व्यय बढ़ेगा। विदेश जाने में आ रही सरकारी अड़चन दूर होगी। आंखों का खयाल रखें। आंखों से सम्बंधित ऑपरेशन कराने जा रहे हैं तो 17 सितम्बर तक इंतजार करें। शत्रु शांत होंगे। किसी कोर्ट कचहरी के मसले में फंसे हैं तो उसमें सफल होंगे। भाई बहन का सहयोग मिलेगा।
तुलाः आय भाव में सूर्य का गोचर होने से धनआगमन बढ़ेगा। हर क्षेत्र से शुभ प्रभाव लाने वाला है गोचर। लेकिन पंचम पर दृष्टि होने से गर्भवती महिलाएं ध्यान रखें। प्रेम में भी तनाव की स्थिति हो सकती है। अहंकार के चलते प्रेम सम्बंध टूट सकता है। नया व्यापार शुरु करने का सोच रहे हैं तो अच्छा समय है।
वृश्चिकः वृश्चिक राशि वालों के लिए दशम भाव में होगा गोचर। यहां सूर्य दिग्बली होगा। जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र के लिए बहुत अच्छा। व्यवसाय और नौकरी दोनों के लिए अच्छा है। नौकरीपेशा हैं तो वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन वाहन का सुख मिलेगा। लेकिन घर में तनावपूर्ण माहौल हो सकता है।
धनुः धनु राशि के लिए भाग्य भाव में होगा यह गोचर। गुरु की दृष्टि से दृष्ट स्वराशि के सूर्य का भाग्य भाव में गोचर अत्यन्त श्रेष्ठ है। हर क्षेत्र में लाभ देने वाला है। पिता से किसी तरह का मतभेद चल रहा था तो इस गोचर के बाद सम्बंध अच्छे रहेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। विदेश से धन प्राप्ति व विदेश यात्रा के योग भी बनेंगे।
मकरः मकर राशि के लिए अष्टम में होगा यह गोचर। सूर्य को अष्टम का दोष नहीं होगा। फिर भी स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। विशेषकर जिन्हें पहले से हृदय सम्बंधी समस्या है, उन्हें सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आमदनी में गिरावट या अचानक कोई धनहानि हो सकती है। आर्थिक स्थिति में थोड़ी कमजोरी महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष से कलह हो सकती है। गृहस्थ जीवन में कलह न हो इके लिए, सतर्क रहें। कोई निर्णय जल्दबाजी में न लें। जोड़ों के दर्द की समस्या भी बन सकती है।
कुम्भः कुम्भ राशि के लिए यह गोचर सप्तम बाव में होने जा रहा है। जो दाम्पत्य जीवन में परेशानी पैदा कर सकत है। स्वभाव में आक्रमकता बढ़ेगी जिससे घर परिवार में सम्बंध बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी से कलह न हो इसके लिए अपनी वाणी में मधुरता का खयाल रखें। कार्यक्षेत्र में उन्नति के याग हैं। व्यापारियों के लिए बढ़िया समय है।
मीनः मीन राशि के लिए छठे भाव में होने जा रहा है यह गोचर। ऋण लेने के लिए प्रयासरत थे तो यह काम होने वाला है। व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहे। अन्यथा समस्या में पड़ सकते हैं। व्यक्तित्व का विकास होगा। हर समस्या का हल निकालेंगे। शत्रु पराजित होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य का खयाल रखें। जोड़ों में दर्द आंखों में जलन की समस्या हो सकती है। किसी को ऋण न दें।

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें 7983687201

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra Municipal Corporation’s bulldozer razed encroachments in Sanjay Place, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस में नगर निगम का अतिक्रमण पर चला बुलडोजर....

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Myopia Management Made Easier with Modern Technology”, Senior Ophthalmologist Dr. Sanchit Gupta Explains a Smart Way

आगरालीक्स…मॉडर्न मशीन से आसान हुआ मायोपिया मैनेजमेंट, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ....

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Read Your Pathology Report, But Don’t Diagnose Yourself” — Renowned Pathologist Dr. Ritu Garg Explains

आगरालीक्स…रिपोर्ट हाथ में आते ही घर-घर में खुल जाती है ‘मिनी पैथोलॉजी...

टॉप न्यूज़

Janak Puri Agra 2026: Grand events will be held from October 1 to 10…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक...

error: Content is protected !!