आगरालीक्स ..(Agra News 30th August).आगरा में सुपारी लेकर व्यापारी पर हमला करने के साथ ही बैंक में डकैती डालने वाला बदमाश मुकुश ठाकुर पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने लगा, ढेर।
आगरा में इरादतनगर में बैंक में डकैती डालने और जगनेर में पेट्रोल पंप से कैश लूटने का आरोपी बदमाश मुकेश ठाकुर फरार चल रहा था। मुकेश ठाकुर मूल रूप से राजस्थान का रहना वाला था और आगरा पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।
चेकिंग के दौरान पकडा गया मुकेश ठाकुर
रविवार देर रात पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, पुलिस चेकिंग में बदमाश मुकेश ठाकुर पकडा गया, पुलिस ने उससे पूछताछ की। 50 हजार के इनामी बदमाश मुकेश ठाकुर को पुलिस पकड कर ले गई।
पुलिस कर्मी की पिस्टल छीनकर भागने लगा, ढेर
सोमवार सुबह पुलिस टीम बदमाश मुकेश ठाकुर को रायपफल की बरामदगी कराने के लिए अपने साथ लेकर जा रही थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसी दौरान बदमाश मुकेश ठाकुर पुलिसकर्मी को धक्का देकर पिस्टल छीनकर भागने लगा। पुलिस ने फायरिंग की, पुलिस मुठभेड में बदमाश मुकेश ठाकुर ढेर हो गया।
व्यापारी कर कर चुका है जानलेवा हमला
बदमाश मुकेश ठाकुर आगरा के एक व्यापारी पर सुपारी लेकर जानलेवा हमला कर चुका है, इसके बाद से पुलिस ने बदमाश पर शिकंजा कसा था लेकिन वह पकडा नहीं गया।
आगरा पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।