Tuesday , 22 September 2026
Home agraleaks Rajma expensive after violence in Kabul, prices of pulses also increased
agraleaksFoodआगराटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सबिजनेससिटी लाइव

Rajma expensive after violence in Kabul, prices of pulses also increased

278

आगरालीक्स(10th September 2021 Agra News)….काबुल में हिंसा के बाद काबुली चना और राजमा के दाम शिखर पर. दालों की कीमतेें भी बढ़ीं. तेल में पहले से ही बढ़त.

दामों के दाम लगातार बढ़ रहे
दालों के दाम अब लगातार बढ़ रहे हैं। अरहर के साथ ही मूंग, मसूर, उडद में तेजी बनी हुई है। यह हाल तब है, जब बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा आलू की मांग ज्यादा रहती है। दालों की मांग इन दिनों कमजोर हो जाती है। लेकिन इस साल कमजोर मांग के बावजूद दालों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

राजमा के दाम शिखर पर
अगर पिछले साल से तुलना की जाए तो राजमा पर 45 रुपये किलो चढ़ चुके हैं। वर्तमान में दाम शिखर पर हैं। काबुल की हिंसा के नाम पर छोले की इस वैराइटी पर 25 रुपये किलो तक बढ़ चुके हैं। इसके बाद चना और मटर भी महंगे हो गए हैं।

सोयाबीन के साथ रिफाइंड के दाम भी बढ़े
गल्ला मंडी के एक आढ़ती ने बताया कि खाद्य तेल के दाम रिकार्ड स्तर पर हैं। यह स्थिति सरसों तेल तक सीमित नहीं है। सोयाबीन की विभिन्न किस्मों के साथ ही वनस्पति घी के दाम में भी बड़ी तेजी देखने को मिली है। आगरा व्यापार समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि खानपान में बड़ी कंपनियों का कब्जा हो गया है। इनके द्वारा लगातार दाम बढ़ाए जा रहे हैं। इस वजह से सोयाबीन तेल सहित अन्य खाद्य तेलों में बड़ी तेजी है। बता दें कि सोयाबीन रिफाइंड का जो पाउच पहले 80रुपये में मिलता था, वह अब 160 रुपये में बिक रहा है।

इसीलिए बढ़े दाम
मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति के मंत्री विशन स्वरूप अग्रवाल ने बताया कि हाल के दिनों में विदेशों से आयात महंगा होने से दाल के स्टॉक में कमी आई है। तेजड़िए हावी हो गए हैं। इस वजह से शहरवासियों को महंगी दाल मिल रही हैं।

उत्पाद हाल के दाम एक साल पहले
अरहर दाल 100-110 90-100
उड़द छिलका 90-100 80-95
उड़द धोवा 110-120 95-110
मूंग छिलका 80-90 80-90
मूंग धोवा 90-100 90-100
मसूर काली 80-90 65-75
मलका दाल 90-100 70-80
काबुली चना 100-120 70-95
राजमा 100-160 75-110
चीनी 38-42 35-38
सरसों तेल 160-180 110-120
सोया रिफाइंड 160-180 110-120

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

UP Wedding Industries Conclave and Expo 2026 in Agra: Over 5,000 visitors attended the wedding expo in Agra

आगरालीक्स…आगरा में सजी शादियों के कारोबार की नई तस्वीर, 5000 से अधिक...

बिगलीक्स

Census 2027 Phase 2nd Start in UP from 16th November 2026

आगरालीक्स आगरा सहित उत्तर प्रदेश में जनगणना के पहले चरण में स्वगणना...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Lost Treatment Money, Found Hope”- Agra Auto Driver’s Honesty Gives a Sick Mother a Second Chance

आगरालीक्स…नोटों से ज्यादा निकली ‘नूर’ की चमक, बीमार मां के इलाज को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Jewellery & Cash stolen from two houses in Agra

आगरालीक्स …आगरा में रात में रोडवेज में क्लर्क सहित दो घरों में...

error: Content is protected !!