Thursday , 11 December 2025
Home agraleaks Big decision of Yogi government regarding Krishna Janmabhoomi in Mathura
agraleaksटॉप न्यूज़बिगलीक्समथुरायूपी न्यूज

Big decision of Yogi government regarding Krishna Janmabhoomi in Mathura

लखनऊलीक्स(10th September 2021 )… योगी सरकार का मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि को लेकर बड़ा फैसला.

ये लिया फैसला
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज मथुरा—वृंदावन में कृष्ण जन्मस्थान के दस वर्ग किलोमीटर के दायरे को तीर्थ स्थल घोषित किया है। बता दें कि इस दायरे में 22 नगर निगम वार्ड क्षेत्र आते हैं। अब ये सब तीर्थ स्थल में शामिल होंगे।

नहीं हो सकेगी मांस—मदिरा की बिक्री
मथुरा को तीर्थ स्थल घोषित किए जाने के बाद अब दस वर्ग किलोमीटर में मांस—मदिरा की बिक्री नहीं हो सकेगी। ऐसा समझा जाता है कि योगी सरकार ने पिछले दिनों मथुरा में मांस—मदिरा पर पाबंदी लगाने की घोषणा की थी। सरकार का ये बड़ा फैसला इसी के मद्देनजर है।

पिछले ही महीने आए थे सीएम
योगी आदित्यनाथ ने पिछले महीने मथुरा में जन्माष्टमी भी बनाई थी। उन्होंने कृष्ण जन्म स्थान पर पहुंचकर ठाकुर जी के दर्शन किए थे। ज्ञातव्य है कि यूपी में तीर्थ स्थानों के विकास का काम तेजी से चल रहा है। अयोध्या, वाराणसी, मथुरा आदि में भाजपा सरकार ने पहले के मुकाबले ​सुविधाएं बेहतर की हैं। अयोध्या में डेढ़ साल पहले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है। 2024 से पहले तक अयोध्या में मंदिर निर्माण का काम पूरा हो जाएगा।

काशी में तेज हुआ काम
प्रधानमंत्री के चुनाव क्षेत्र वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का काम चल ही रहा है। इसके भी शीघ्र पूरे होने की उम्मीद है। कॉरिडोर के पूरा होने से मंदिर के आसपास का क्षेत्र और दर्शनीय हो जाएगा।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Video News: Firing in Shah Market, fierce fighting took place…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा के शाह मार्केट में दिनदहाड़े फायरिंग. गाड़ी टकराने के...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ranveer Singh’s latest film, “Dhurandhar,” is the most popular film among audiences in Agra’s cinemas

आगरालीक्स…सोशल मीडिया से सिनेमाघरों तक आगरा में भी ‘धुरंधर’ की धाक, 11...

बिगलीक्स

Agra News: IMA, Agra announce strike from 11th December from 12 Noon#Agra

आगरालीक्स आगरा के डॉक्टरों ने कल दोपहर 12 बजे से हड़ताल पर...

बिगलीक्स

Goa Night club fire: Romeo Lane Franchise in Mathura, Soon start in Agra

मथुरालीक्स …गोवा के नाइट क्लब में आग से 25 लोगों की मौत...

error: Content is protected !!