Thursday , 3 September 2026
Home फिरोजाबाद Dengue outbreak in Firozabad, found in 77 more children#firozabadnews
फिरोजाबादयूपी न्यूजहेल्थ

Dengue outbreak in Firozabad, found in 77 more children#firozabadnews

215

फिरोजाबादलीक्स..(10 September 2021 Firozabad news) फिरोजाबाद में डेंगू का प्रकोप. 77 और बच्चों मे मिला डेंगू. हालात हो रहे ज्यादा खराब.पढ़िये पूरी खबर

77 और बच्चों मे मिला डेंगू
फिरोजाबाद मे डेंगू का प्रकोप दिन पे दिन तेजी से बढ़ता ही जा रहा है.डेंगू और वायरल का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. रोज दोगुनी रफतार से डेंगू और वायरल के केस बढ़ते ही जा रहे है इसके चलते लोग काफी डरे हुए है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज शुक्रवार को फिरोजाबाद मे 77 नए डेंगू के केस मिले है. इसके अलावा डेंगू की रैपिड जांच में 165 बच्चों में डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिले हैं.आंकड़ा देखा जाए तो हर 24 घंटे के अंदर 180 नए मरीजों को भर्ती किया जा चुका है.हालात काफी खराब हो गए है.लगातार डेंगू से हो रही मौत ने लोगों के मन में डर पैदा कर ​दिया है.

ओपीडी में 14 घंटे डयूटी दे रहे डॉक्टर्स
डेंगू के लगातार केस बढ़ने से स्थिति ​सामान्य होने के बजाय गंभीर हो रही है. मरीजों का अस्पताल में आना जाना लगा ही हुआ है. वहीं डॉक्टर्स की बात करें तो वह लगातार मरीजों का इलाज करने में लगे हुए है. ओपीडी में चिकित्सक 14—14 घंटे ड्यूटी दे रहे हैं. जगह न हाने के कारण जिन बच्चों की हालत गंभीर है उन बच्चों को आगरा भेजा जा रहा है. वायरल का प्रकोप इतना ज्यादा हो गया है कि अस्पताल तो दूर गली, मोहल्लों के क्लीनिक पर भी मरीजों की भीड़ लग रही है. वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा फिरोजाबाद के देहात ऐरिया में डॉक्टर की टीम भेजी जा रही है जो पता लगा रही है की डेंगू का कौनसा वेरियेंट बच्चों में सबसे अधिक पाया जा रहा है.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करीब 400 से अधिक बच्चे मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं. डेंगू और कोविड की जांच कराई जा रही है.यदि किसी बच्चे की स्थिति गंभीर है तो उसे भर्ती किया जा रहा है.जो दवा से ठीक हो रहे हैं, उनको दवा दी जा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

Agra News: Special prayer at St. Mary’s Church, Agra for the peace of the souls of those who died in the Nepal floods…#agranews

आगरालीक्स…नेपाल बाढ़ में अब तक 1250 लोगों की मौत. आगरा में मृत...

हेल्थ

Cigicon 2026 Agra: ENT specialists from across the country will gather to discuss modern medical technologies and treatment methods…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मूक—बधिर बच्चों में सुनने की क्षमता वृद्धि के लिए विशेषज्ञ...

हेल्थ

Agra Health News: Mother’s life saved using new technique at Agra’s SN Medical College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में नई तकनीक से बचाई एक मां...

हेल्थ

Agra News: Special honor for Dr. Dinshaw Pardiwala in “Advancements in Knee Arthroscopy”…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में घुटना एवं स्पोटर्स इंजरी विशेषज्ञ डॉ. दिनशॉ पार्डीवाला को मिला...

error: Content is protected !!