Sunday , 8 November 2026
Home agraleaks Know the importance and worship method of Padma Ekadashi
agraleaksअध्यात्म

Know the importance and worship method of Padma Ekadashi

411

आगरालीक्स(12 September 2021)…भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी 17 सितंबर को. अनेकों गायों के दान करने का ​मिलता है पुण्य.

17 सितंबर शुक्रवार है एकादशी
पद्मा एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी और देवझूलनी एकादशी भी कहा जाता है। यह इस बार 17 सितंबर शुक्रवार को है। अलीगढ़ के पंडित ह्रदय रंजन शर्मा ने बताया कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में चार मास के श्रवण के पश्चात करवट बदलते हैं. निद्रामग्न भगवान के करवट परिवर्तन के कारण ही अनेक शास्त्राें में इस एकादशी काे वामन और पार्शव एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी का व्रत करने पर अनेक गौ दान करने के बराबर पुण्य प्राप्त होने के विषय में कहा गया है। इस दिन उपवास कर, पांच रंगों का प्रयोग कर पद्म बनाकर विष्णु जी कि पूजा- अर्चना की जाती है।

जलझूलनी एकादशी भी कहते हैं
उन्होंने बताया कि इस दिन भगवान श्री विष्णु के वामन रूप की पूजा भी की जाती है। इस व्रत को करने से व्यक्ति के सुख, सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होती है। इस एकादशी के विषय में एक मान्यता है कि इस दिन माता यशोदा ने भगवान श्री कृष्ण के वस्त्र धोए थे। इसी कारण से इस एकादशी को जलझूलनी एकादशी भी कहा जाता है।

कैसे करें पूजन
इस व्रत काे करने के लिए पहले दिन हाथ में जल का पात्र भरकर व्रत का सच्चे मन से संकल्प करना हाेता है। प्रातः सूर्य निकलने से पूर्व उठकर स्नानादि क्रियाओं से निवृत हाेकर भगवान विष्णु के वामन रूप की पूजा करने का विधान है। धूप, दीप, नेवैद्य, पुष्प मिष्ठान और फलाें से विष्णु भगवान का पूजन करने के पश्चात अपना अधिक समय हरिनाम संकीर्तन और प्रभु भक्ति में बिताना चाहिए। कमलनयन भगवान का कमल पुष्पाें से पूजन करें, एक समय फलाहार करें और रात्रि काे भगवान का जागरण करें। मंदिर में जाकर दीपदान करने से भगवान अति प्रसन्न हाे जाते हैं और अपने भक्ताें पर अत्यधिक कृपा करते है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Sunday, 8th November 2026

आगरालीक्स...दीपावली पर क्या कहते हैं आपके सितारे. पढ़ें 8 नवंबर 2026 का...

अध्यात्म

The five-day Deepotsav begins today with Dhanteras. Find complete information—including auspicious timings and worship rituals

आगरालीक्स….पांच दिवसीय दीपोत्सव आज धनतेरस से शुरू. जानिए छोटी दीपावली, बड़ी दीपावली,...

अध्यात्म

Rashifal Friday, 06th November

आगरालीक्स…धनतेरस वाले दिन कैसा रहेगा आपका राशिफल. 6 नवंबर शुक्रवार का दिन...

अध्यात्म

If you wish for Goddess Lakshmi to enter your home, keep the northern direction—associated with Kuber—clean and open

आगरालीक्स...घर में मां लक्ष्मी का आगमन चाहते हैं कुबेर की उत्तर दिशा...

error: Content is protected !!