Friday , 7 February 2025
Home agraleaks Traffic jam in Agra from morning till night
agraleaksआगराबिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव

Traffic jam in Agra from morning till night

आगरालीक्स(13th September 2021 Agra News)…आगरा में जाम के हालात. कमला नगर, मुगल रोड, संजय प्लेस समेत इन सड़कों पर रात तक लगा रहा जाम. घंटों फंसे रहे वाहन.

रात आठ बजे तक फंसे रहे वाहन
आगरा में अब आए दिन ट्रैफिक जाम हो रहा है। लोग परेशान हैं। रात आठ बजे तक सुल्तानगंज की पुलिया से कमला नगर जाने वाली सड़क पर, मुगल रोड पर, अबुल उलाह दरगाह से सुल्तानगंज की पुलिया तक जाम लगा हुआ था। इसके अलावा सिकंदरा में कारगिल चौराहे पर जाम के कारण वाहन फंसे थे। इसके अलावा स्पीड कलर लैब से हरीपर्वत चौराहे तक वाहन फंसे थे।

मदिया कटरा की ओर जाने वाले रास्ते पर हर दिन जाम
इसके अलावा दिल्ली गेट से मदिया कटरा जाने वाले रास्ते पर सुबह से ही जाम लग जाता है। दोपहर तक हालात और खराब हो जाते हैंं। इनमें एंबुलेंस तक फंस जाती हैं। लाख कोशिश करने के बाद ही वाहन निकल पाते हैं।

यमुना किनारा रोड जाम
यमुना किनारा रोड पर पाइप लाइन की खोदाई के कारण जाम लगा रहने लगा है। दरअसल, यमुना किनारा रोड प र आंबेडकर पु​ल से हाथीघाट तक पाइप लाइन की खोदाई का काम चल रहा है। इस कारण एक लेन बंद है। इस कारण भी जाम लगा रहता है।

पुरानी मंडी रोड पर फंसे वाहन
फतेहाबाद रोड पर पुरानी मंडी चौराहे पर आगरा मेट्रो का काम चल रहा है। इस कारण यहां जाम में वाहन फंसे रहते हैं। पर्यटक भी फंसे रहते हैं।

आईएसबीटी के सामने जाम
आईएसबीटी के सामने फ्लाईओवर का काम चल रहा है। वाहनों का सारा दबाव आगरा—दिल्ली हाईवे पर सर्विस रोड पर रहता है। इस कारण सर्विस रोड पर भी वाहन फंसे रहते हैं। सर्विस रोड पर भी गड्ढे हो रहे हैं। ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है।

Related Articles

देश दुनियाबिगलीक्स

68 year old Kameshwar Chaupal who laid first stone of Shree Ram Temple Ayodhya passes away

नईदिल्लीलीक्स …अयोध्या के श्रीराम मंदिर के शिलान्यास की पहली ईंट रखने वाले...

बिगलीक्स

Agra News : MBBS & BDS Exam schedule release #Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के  डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एमबीबीएस...

बिगलीक्स

Agra News : Heart problem increases in Agra#Agra

आगरालीक्स … आगरा में हार्ट की समस्या बढ़ी है। दिल को खून की...

आगरा

Obituaries of Agra on 7th February 2025 #Agra

आगरालीक्स …  आगरा में आज 7 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा और शोकसभा,...