आगरालीक्स…आगरा में फेस योगा एक्सपर्ट मानसी गुलाटी ने सिखाएं चेहरे की प्राकृतिक सुंदरता के व्यायाम पढ़ें पूरी खबर.
आगरा। सर्जरी, कॉस्मेटिक या कोई ट्रीटमेंट लेकर नहीं बल्कि प्राकृतिक रूप से खूबसूरत बनिए। चेहरे की खूबसूरती के लिए हजारों रुपए खर्च करने के बजाय प्रतिदिन खुद को व्यायाम के लिए कुछ समय दीजिए। इससे सुंदरता के साथ आप स्वस्थ भी रहेंगी। हरि पर्वत स्थित होटल होली-डे-इन में आयोजित स्पाइसी शुगर के कार्यक्रम में जानी मानी योगा एक्सपर्ट मानसी गुलाठी ने क्लब की सदस्याओं को रिंकल, पिंपल दूर करने के साथ डबल चिन, डिप्रेशन, स्ट्रेस, डार्क सर्कल, मोटापा, बीपी, डायबिटीज जैसी बीमीरियों से दूर रहने के लिए फेस योगा के टिप्स दिए।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में क्लब की अध्यक्षा पूनम सचदेवा ने ज्ञानवर्धक क्विज का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि खुद से प्यार करना सीखें। इसके लिए कुछ समय अपने लिए भी निकालें। फेस योगा एक्सपर्ट मानसी गुलाठी ने फेस योगा के जरिए बताया कि कैसे आप अपने चेहरे को मन माफिक शेप दे सकतीं हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से चांदनी ग्रोवर, पावनी सचदेवा, शिखा जैन, गरिमा हेमदेव, रेशमा मगन, पुष्पा पोपटानी, वीना सचदेवा, ऋतु बजाज, गिन्नी आनन्द, हेमा खत्री, पूजा ओवराय, एकता गोयल, रिम्पी जैन.

ये टिप्स बताए.
-30 सेकेन्ड के लिए मुंह में पानी भरें, फिर 30 सेकेन्ड के लिए पानी भरे मुंह से स्माइल करें।
-चेहरे को फिश शेप देने के लिए गालों को मुंह के दर 10 सेकेन्ड तक दबाएं।
-स्ट्रेस को कंट्रोल करने के लिए सांस दर लें फिर 10 सेकेन्ड के लिए चेहरे को टाइट करें और फिर सांस छोड़ते हुए डीला छोड़ दें।
-डार्क सर्किल के लिए ब्रेन और नर्वस सिस्टम से जुड़ने वाली न्डेक्स व मिडिल फिंगर को वी शेप में आंखों के ऊपर हल्का दबाव बनाकर 10 सेकेन्ड के लिए रखें।
एमपी, एमएलए सहित वॉलीबुड एक्ट्रेस को भी सिखा चुकी हैं फेस योगा
आगरा। स्पाइसी शुगर क्लब की अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने मानसी गुलाठी का परिचय देते हुए बताया कि वह तमाम नेता, अभिनेता, अभिनेत्रियों को फेस योगा सिखा चुकी हैं।