आगरालीक्स(17th September 2021 Agra News)… आगरा में व्यापारी से पुलिस ने की मारपीट.
पुलिस पर पिटाई का आरोप
व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार उपाध्याय ने बताया कि मलपुरा निवासी राम किशोर की कस्बे में खाद–बीज और कपड़े की दुकान है। बुधवार शाम को वह दुकान पर बैठा था। तब रामकिशोर की दुकान का पत्थर एक डंपर ने तोड़ दिया। डंपर चालक से उसकी बहस हो गई। आरोप है कि पुलिस वहां आ गई। आरोप है कि पुलिस ने उनकी पिटाई कर दी। बाद में उसे थाने ले गए। जानकारी पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी पहुंच गए। उन्होंने रामकिशोर को छोड़ने की मांग की। उन्होंने पुलिस अफसरों से बात की। तब पुलिस ने उन्हें छोड़ा।

थाना प्रभारी से शिकायत
इसके बाद गुरुवार रात व्यापारियों ने बैठक कर सीएम से शिकायत करने का निर्णय लिया। वहीं अध्यक्ष सुनील कुमार उपाध्याय, ग्राम प्रधान हिम्मत सिंह, देवेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र सिंह शाक्य, रामेश्वर दयाल, वेदप्रकाश गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता, संजीव कुमार जैन आदि व्यापारी थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। मामले में थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि व्यापार मंडल की ओर से शिकायत मिली है। मामले में जांच कराई जा रही है।