आगरालीक्स..भेल हरीद्धार ने ग्रेजुएट और टेक्निशियन पदों पर निकाली भर्ती, जानें- कैसे करना है आवेदन.
सरकारी नौकरी में रूचि रखने वालो के लिए भेल हरिद्वार ने डिप्लोमा, बीई/बीटेक पास उम्मीदवारों से 61 ग्रेजुएट और टेक्निशियन अप्रेंटिस रिक्ति के पदों के लिए एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है.उम्मीदवारों का चयन मेरिट बेस आधार पर करा जाएगा.जानिए पूरी प्रक्रिया.
कैसे करें आवेदन.
सरकारी नौकरी में रूचि रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार भेल की आधिकारिक वेबसाइट hwr.bhel.com पर आवेदन कर सकते हैं.
अहम जानकारी.
आवेदन करने की आखिरी तारीख- 10 सितंबर 2021
हार्ड कॉपी सबमिट करने की आखिरी तारीख- 18 नवंबर 2021
सिलेक्शन लिस्ट- 24 नवंबर 2021
जॉइनिंग डेट- 8 से 14 दिसंबर 2021
योग्यता.
ग्रेजुएट अप्रेंटिस- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से BE/B.Tech की डिग्री ली हो.
टेक्निकल अप्रेंटिस- संबंधित शाखा / अनुशासन में डिप्लोमा किया हो.
उम्र सीमा
इच्छुक उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 27 साल होनी चाहिए.
पदों के नाम
ग्रेजुएट अप्रेंटिस- 36 पद
टेक्निकल अप्रेंटिस- 25 पद
सैलरी
ग्रेजुएट अप्रेंटिस- 9000
टेक्निकल अप्रेंटिस- 8000