आगरालीक्स .(Agra News 19th September)...आगरा में डेंगू के केस बढने लगे हैं, आज डेंगू के आठ केस आए हैं, बुखार आने पर दूसरे से तीसरे दिन में बिगड रही बच्चों की तबीयत।
आगरा में डेंगू का प्रकोप बढता जा रहा है। 14 अगस्त से 19 सितंबर तक आगरा में 69 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है, इसमें अधिकांश बच्चे हैं। जबकि रविवार को डेंगू के आठ और मरीज मिले हैं।
एसएन में 16 मरीजो की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव
एसएन मेडिकल कॉलेज में 23 मरीज भर्ती हैं, इसमें से 16 मरीजों में डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव है। डेंगू के मरीजों में आठ आगरा के हैं और सात मरीज फीरोजाबाद के हैं जबकि एक मरीज हाथरस का है, जिसकी डेंगू की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

बुखार और सस्पेक्ट डेंगू से बच्चों की हो रही मौत
आगरा में भी बुखार और सस्पेक्ट डेंगू से बच्चों की मौत होने लगी है। आगरा में लगातार मौत का आंकडा बढ रहा है और बीते 4 दिन में हालात बिगड गए हैं आठ बच्चों की मौत हो चुकी है। इनमें से कुछ बच्चों का निजी अस्पताल और क्लीनिक से डेंगू का इलाज चल रहा था।
बुखार आने पर उल्टी और बच्चा सुस्त है तो तुरंत इलाज कराएं
डॉक्टरों ने आगाह किया है कि इस बार डेंगू घातक हो रहा है। इसलिए बुखार आने पर बच्चा सुस्त है और उल्टी हो रही हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं, इसमें लापरवाही न बरतें।