Thursday , 4 June 2026
Home agraleaks It is important to feed crows during Shradh Paksha
agraleaksअध्यात्म

It is important to feed crows during Shradh Paksha

173

आगरालीक्स… श्राद्ध पक्ष में कौओं के माध्यम से ही पितर भोजना ग्रहण करते हैं. जानिए पुराणों से कौओं के बारे में महत्व.

ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि श्राद्ध पक्ष में कौए का महत्व बहुत अधिक माना गया है. इस पक्ष में यदि कोई भी व्यक्ति कौओं को भोजन कराता है तो यह भोजन कौओं के माध्यम से उसके पितर ग्रहण करते है। शास्त्रों में यह बात स्पष्ट बतलाई गई है कि कोई भी क्षमतावान आत्मा कौए के शरीर में विचरण कर सकती है।

कौवे से जुड़े शकुन और अपशकुन का रहस्य
ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि प्राचीन समय के ऋषियों—मुनियों ने अपने शोध में बताया था कि प्रत्येक जानवर के विचित्र व्यवहार और हरकतों का कुछ न कुछ प्रभाव अवश्य होता है। जानवरों के संबंध में कई बातें हमारे पुराणों औ ग्रंथों में भी विस्तार से बतलाई गई हैं। हमारे सनातन धर्म में माता के रूप में पूजनीय गाय के संबंध में बहुत सी बातें आप लोग जानते हैं। परंतु आज हम जानवरों के संबंध में पुराणों से ली गई कुछ ऐसी बातों के बारे में बताएंगे, जो आपने पहले कभी भी किसी से नहीं सुनी होगी। जानवरों से जुड़े रहस्यों के संबंध में पुराणों में बहुत ही विचित्र बातें बतलाई गई, जो किसी को आश्चर्य में डाल देंगी।

कौए का रहस्य
कौए के संबंध में पुराणों बहुत ही विचित्र बाते बतलाई गई है मान्यता है कि कौआ अतिथि आगमन का सूचक और पितरों का आश्रय स्थल माना जाता है। हमारे धर्म ग्रंथ की एक कथा के अनुसार इस पक्षी ने देवताओं और राक्षसों के द्वारा समुद्र मंथन से प्राप्त अमृत का रस चख लिया था। यही कारण है कि कौआ की कभी भी स्वाभाविक मृत्यु नहीं होती। यह पक्षी कभी किसी बीमारी अथवा अपने वृद्धा अवस्था के कारण मृत्यु को प्राप्त नहीं होता। इसकी मृत्यु आकस्मिक रूप से होती है।

ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा

कौए की मृत्यु के दिन साथी भोजन नहीं ग्रहण करते
यह बहुत ही रोचक है कि जिस दिन कौए की मृत्यु होती है। उस दिन उसका साथी भोजन ग्रहण नहीं करता। ये आपने कभी ख्याल किया हो तो यह बात गौर देने वाली है कि कौआ कभी भी अकेले में भोजन ग्रहण नहीं करता। यह पक्षी किसी साथी के साथ मिलकर ही भोजन करता है।

20 इंच का होता है
कौआ की लंबाई करीब 20 इंच होता है। यह गहरे काले रंग का पक्षी है। जिनमें नर और मादा दोनों एक समान ही दिखाई देते हैं। यह बगैर थके मीलों तक उड़ सकता है। कौए के बारे में पुराण में बतलाया गया है कि किसी भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास पूर्व ही हो जाता है।

पितरों का आश्रय स्थल
श्राद्ध पक्ष में कौए का महत्व बहुत ही अधिक माना गया है। इस पक्ष में यदि कोई भी व्यक्ति कौओं को भोजन कराता है तो यह भोजन कौआ के माध्यम से उसके पितर ग्रहण करते है। शास्त्रों में यह बात स्पष्ट बतलाई गई है कि कोई भी क्षमतावान आत्मा कौए के शरीर में विचरण कर सकती है।

भादों महीने के 16 दिन कौआ हर घर की छत का मेहमान बनता है। ये 16 दिन श्राद्ध पक्ष के दिन माने जाते हैं। कौए और पीपल के वृक्ष को पितृ प्रतीक माना जाता है। इन दिनों कौए को खाना खिलाकर और पीपल को पानी पिलाकर पितरों को तृप्त किया जाता है।

कौवे से जुड़े शकुन और अपशकुन
यदि आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हो कौआ को भोजन करना चाहिए।
यदि आपके मुंडेर पर कोई कौआ बोले तो मेहमान अवश्य आते है।
यदि कौआ घर की उत्तर दिशा से बोले तो समझे जल्द ही आप पर लक्ष्मी की कृपा होने वाली है।
पश्चिम दिशा से बोले तो घर में मेहमान आते है।
पूर्व में बोले तो शुभ समाचार आता है।
दक्षिण दिशा से बोले तो बुरा समाचार आता है।
कौवे को भोजन कराने से अनिष्ट व शत्रु का नाश होता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Thursday, 04 June 2026

आगरालीक्स…गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. पढ़ें...

अध्यात्म

Rashifal Wednewsday, 03 June 2026

आगरालीक्स…03 जून बुधवार का राशिफल. कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Rashifal Tuesday, 02 June 2026

आगरालीक्स….02 जून मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Rashifal Monday, 01 June 2026

आगरालीक्स…सोमवार को शिव जी की कृपा पाएंगे इन राशियों के जातक. पढ़े...

error: Content is protected !!