आगरालीक्स(24th September 2021 Agra News)… नेमिनाथ दिगंबर जैन में हुआ कलशाभिषेक. संगीतयम आरती हुई.
श्री 1008 नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कर्मयोगी कमला नगर में वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव और क्षमावाणी पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान नेमिनाथ की पूजन और शांतिपाठ किया गया। इसके बाद भगवान नेमिनाथ का कलशाभिषेक और शांतिधारा की गई।

सभी ने मांगी क्षमा
इसके बाद सभी भक्तजनों ने एक—दूसरे से जाने अनजाने में हुई गलतियों के लिए हाथ जोड़कर और गले मिलकर क्षमा मांगी। सभी त्यागी वृतिओं का सम्मान किया गया। इसके बाद श्रीजी की मंगल आरती संगीतमय की गई।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में सुमेर जैन, सुनील जैन, पवन जैन, अशोक जैन, गिरीश जैन, समकित जैन, शुभम जैन, वीना जैन, सुलेखा जैन, ऋतु जैन, नीता जैन, सलोनी जैन, सुप्रिया जैन, आरती जैन आदि मौजूद रहे।