Monday , 20 April 2026
Home Technology Apple iPhone 13 launched in Agra… know price and features…#agranews
Technologyआगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Apple iPhone 13 launched in Agra… know price and features…#agranews

167

आगरालीक्स…(24 September 2021 Agra News) आगरा में लांच हुआ Apple iPhone 13…जानिए कीमत, फीचर्स और खूबियां…डिमांड में इसके सभी कलर…लांच होते ही उमड़ी खरीदारों की भीड़

आगरा में आज एप्पल आई फोन 13 की धूमधाम से लांचिंग की गई. शहर के संजय प्लेस स्थित आई प्राइम स्टोर में इसकी लांचिंग की गई. डिमांड में पहले से ही रहे इस फोन की लांचिंग के साथ ही खरीदारों की भीड़ भी उमड़ पड़ी. आगरा में इस फोन के 5 कलर लांच किए गए हैं जो कि पहले से ही काफी डिमांड में थे. इसके साथ ही iPhone 13 Mini, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max को लांच किया है.

एप्पल आई प्राइम के मैनेजिंग डायरेक्टर रवि खंडेलवाल ने बताया कि आगरा में एप्पल आई फोन का ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है. जो व्यक्ति एक बार एप्पल आई फोन का इस्तेमाल करता है वह फिर किसी अन्य फोन को नहीं खरीद रहा. रवि खंडेलवाल ने बताया कि आईफोन 13 में कई बेहतरीन फीचर्स हैं जो कि आज के समय की डिमांड में है. इस बार एप्पल कंपनी ने आई फ़ोन 13 प्रो सीरीज में 1 टीवी दिया है, जिसकी काफी डिमांड मार्केट में देखने को मिल रही है.

Apple iPhone 13 की कीमत
Apple iPhone 13 के 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये है. वहीं इसके 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को आप 89,900 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा स्मार्टफोन के 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की प्राइस 109900 रुपये तय की गई है.

Apple iPhone 13 Mini की कीमत
Apple iPhone 13 Mini के 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये है. वहीं इसके 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को आप 79,900 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा स्मार्टफोन के 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की प्राइस 99,900 रुपये तय की गई है.

Apple iPhone 13 और iPhone 13 Mini के स्पेसिफिकेशंस
iPhone 13 स्मार्टफोन में 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2532×1170 पिक्सल है. वहीं iPhone 13 Mini में 5.4-इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है. ये डिस्प्ले HDR, ट्रू टोन, वाइड कलर (P3), हैप्टिक टच को सपोर्ट करता है. इनमें एल्युमिनियम डिजाइन दिया गया है. ऐपल के ये दोनों स्मार्टफोन्स 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट से साथ पेश किए गए हैं. परफॉर्मेंस के लिए इनमें A15 बायोनिक चिप का इस्तेमाल किया गया है. ये स्मार्टफोन्स IP68 रेटिंग के साथ आते हैं, यानि ये पूरी तरह वाटरप्रूफ हैं. छह मीटर गहरे पानी में भी ये आधे घंटे तक काम करेंगे.

कैमरा
iPhone 13 और iPhone 13 Mini में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें पहला वाइड और दूसरा अल्ट्रा वाइड एंगल को सपोर्टेड है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. वीडियो के लिए इसमें सिनेमैटिक मोड दिया गया है. ये दोनों स्मार्टफोन्स प्रोडक्ट रेड, स्टारलाइट, मिडनाइट, ब्लू और पिंक कलर ऑप्शंस में अवेलेबल हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!