आगरालीक्स…आगरा के टेलेंटेड बच्चों को उनकी पहचान दिलाने के लिए वीडियो सीरीज ‘ब्रेन गुरुकुल वंडर चैम्प्स’ बनाई जा रही है. हर एपिसोड में दिखेगी टेलेटेंड बच्चे की योग्यता.
अमेजिंग आगरा की अनूठी पहल
ताजनगरी के प्रतिभावान बच्चों को पहचान दिलाने के लिए एवं उनकी प्रगति के पथ को प्रशस्त करने के लिए आगरा के सोशल मीडिया चैनल अमेज़िंग आगरा ने एक अनूठी पहल की है, जिसका नाम है “ब्रेन गुरुकुल वंडर चैम्प्स”. “ब्रेन गुरुकुल वंडर चैम्प्स” एक वीडियो सीरीज है जिसमें हर एपिसोड में आगरा के किसी प्रतिभावान बच्चे की अद्भुद योग्यता के बारे में विस्तार से बताया जाएगा. हर सप्ताह प्रसारित होने वाले इन वीडियो का निर्माण अमेजिंग आगरा द्वारा किया जाएगा और इसे अमेजिंग आगरा के यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम चैनल के साथ साथ अन्य सोशल मीडिया चैनल्स पर भी प्रसारित किया जाएगा.
आडिशन में की जाएगी प्रतिभाओं की खोज
ब्रेन गुरुकुल एवं नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के सहयोग से बनने वाली इस सीरीज को एसोसिएशन ऑफ़ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ़ आगरा (APSA) का मार्गदर्शन मिल रहा है. साथ ही डीजेलिसियस, नेप्रो प्ले स्कूल एवं काओ बेला ब्रांड इस प्रयास में पूरा सहयोग कर रहे हैं. अमेजिंग आगरा के फाउंडर पंकज विकल ने बताया की प्रतिभाओं की खोज के लिए ऑडिशन कराया जाएगा एवं अन्य माध्यम से भी उनकी खोज की जायेगी.
3 अक्टूबर को रजिस्ट्रेशन
आगामी 3 अक्टूबर को सेंट एण्ड्रूस पब्लिक स्कूल में ऑडिशन का आयोजन किया जा रहा है. ऑडिशन के लिए 1 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है. रजिस्ट्रेशन के लिए अमेजिंग आगरा के पेज के माध्यम से जानकारी हासिल की जा सकती है. इसके अलावा इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 7453080519 , 9760005178 , 9997778002 , 8057066688 पर भी व्हाट्स एप के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है. ब्रेन गुरुकुल के को-फाउंडर विजय प्रकाश ने बताया कि इस तरह के ऑडिशन समय समय पर कराये जाएंगे जिससे अधिक से अधिक बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले.
कार्यक्रम में आगरा के कुछ प्रतिभावान बच्चों का भी स्वागत एवं परिचय कराया गया जिन्होंने अपने हुनर से आगरा का नाम रोशन किया है. इनमे इशिका बंसल , गौरांश शर्मा, अनुष्का सिन्हा, शुभ अग्रवाल के नाम प्रमुख हैं. कार्यक्रम में शिवांगी पेसवानी, नम्रता मिश्रा, रोली सिन्हा, कुमार ललित, अमित अग्रवाल, तुषार वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, रिशान्त गुप्ता, दिव्या गुप्ता, रुपेश कुमार, प्रद्युम्न चतुर्वेदी आदि मौजूद थे.