Saturday , 2 May 2026
Home बिगलीक्स Hotel & petrol pump owner brutally murdered & looted in Agra, SO line haazir
बिगलीक्स

Hotel & petrol pump owner brutally murdered & looted in Agra, SO line haazir

169

kid-3
आगरालीक्स….
आगरा में होटल करोबारी ने होंडा सिटी कार में बदमाशों से संघर्ष किया, बदमाश उनके हाथ को कैश से भरे सूटकेस को छीनने के लिए चाकुओं से गोदते रहे। लेकिन उन्होंने हाथ नहीं छोडा, इस पर बदमाशों ने रिटायर कैप्टन का गला रेत दिया। बुधवार को एसएसपी ने एसओ एत्मादपुर ज्ञानेंद्र सिरोही को लाइन हाजिर कर दिया है।
आगरा में एनएच टू पर एत्मादपुर के पास स्थित होटल राष्ट्रदीप और भगवान पेट्रोल पंप के मालिक एवं सेना के रिटायर्ड कैप्टन अनेक सिंह सिकरवार मंगलवार रात साढे छह बजे होटल से बी 518 कमला नगर स्थित अपने घर लौट रहे थे। सूटकेस में 10 लाख कैश था, रात को उनका शव खंदौली और गांव कंजौली के बीच के मई गांव के पास होंडा सिटी की ड्राइवर सीट पर पडा हुआ था, गला रेते जाने से शव खून से ल​थपथ ​था। हत्या करने के बाद गाडी का गेट बंद किया गया है।
बुधवार को पोस्टमार्टम हुआ, काफी संख्या में लोग एसएन स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पोस्टमार्टम सूत्रों के मुताबिक, अनेक सिंह के हाथ पर चाकुओं से गोदे जाने के निशान हैं, उनका गला रेत कर हत्या की गई है।
गाडी में किसी को नहीं बिठाते थे
1978 में सेना से कैप्टन पद से रिटायर अनेक सिंह किसी पर भरोसा नहीं करते थे, वे अपनी गाडी में किसी को नहीं बिठाते थे। आशंका है कि उनकी गाडी को हाईजैक किया गया है, इसके बाद गन प्वाइंट पर बदमाशों ने कई घंटे तक 10 लाख कैश लूटने के लिए उनके हाथ को चाकुओं से गोदा, सूटकेस न छोडने पर उनकी गला रेत कर हत्या कर दी गई।
टॉप कलेक्शन में पेट्रोल पंप, एडवाइजरी कमेटी के सदस्य
बताया जा रहा है कि अनेक सिंह सिकरवार की भगवान पेट्रोल पंप कलेक्शन के लिहाज से टॉप की सूची में थी, इसलिए उन्हें एडवाइजरी कमेटी में भी रखा गया था।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 9 year old pet dog died in Pet hostel, FIR lodge

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉग हॉस्टल में पालतू डॉगी की मौत...

बिगलीक्स

Agra Live News: Four objections on New Agra Urban Center Draft Master Plan

नोएडालीक्स….Agra News: आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ चंडीगढ़ की...

बिगलीक्स

Mathura Live News: Man & his Girl Friend dead body found dead in room, Video

मथुरालीक्स …Agra News: वीडियो न्यूज, युवक और उसकी गर्ल फ्रेंड का शव...

बिगलीक्स

Agra Live News: Toll rate decided for Agra Northern Byepass

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में रैपुरा जाट से खंदौली तक बने उत्तरीबाईपास...

error: Content is protected !!