आगरालीक्स .(.Agra News 26th September).आगरा में चुनावी बिगुल बजने लगा है, बसपा के साथ ही आप पार्टी भी प्रत्याशी घोषित कर रही है।दो विधानसभा के संभावित प्रत्याशी किए गए घोषित।
आप ने यूपी के विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 70 संभावित प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की है। इसमें आगरा की उत्तर विधानसभा से कपिल वाजपेयी का नाम है और आगरा ग्रामीण विधानसभा से केके निगम को प्रत्याशी बनाया गया है। वर्तमान में इन दोनों सीटों पर भाजपा के विधायक हैं।
उत्तर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने जीत दर्ज की थी, जबकि आगरा ग्रामीण विधानसभा से भाजपा की हेमलता दिवाकर विधायक हैं।
