अलीगढ़लीक्स…दर्दनाक हादसा, अलीगढ़ में कार और कैंटर की आमने सामने भिड़ंत. आग लगने से पांच युवक जिंदा जले…
अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ है. गोपी पुल पर कैैंटर और कार की आमने सामने हुई भिड़ंत से दोनों वाहनों में आग लग गई. हादसे में पांच लोग जिंदा जल गए हैं. एक घायल हुआ है. घायल को अलीगढ़ मेडिकल भेजा गया है. मरने वालों में कार सवार चार लोग और एक कैंटर चालक है. कार सवार चारों हाथरस के सिकंदराराऊ केे रहने वाले हैं. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई.
पुलिस के अनुसार थाना अकराबाद अंंतर्गत गोपी पुल पर सुबह दो गाड़ियों की भिड़ंत हुई. दोनों गाड़ियों में आग लग गई. फायर सर्विस और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाया. घ्ज्ञायलों को गाड़ी से निकालकर एंबुलेंस से जेएनएमसी ट्रामा सेंटर रवाना किया. कार सवार चार लोगों की मौत हुई है. वहीं एक मृतक कैंटर चालक है.
मरने वालों के नाम
19 वर्षीय अतुल निवासी भूतेश्वर कॉलोनी सिकंदराराऊ
22 वर्षीय देव पुत्र संजय शर्मा निवासी बजरिया मोहल्ला थाना सिकंदराराऊ
19 वर्षीय हर्षित पुत्र अखिलेश निवासी कासगंज रोड थाना सिकंदराराऊ
22 वर्षीय मयंक पुत्र कुशलपाल निवासी सिंधौली थाना हसायन
35 वर्षीय कैंटर चालक राजेश पुत्र सुनहरी निवासी कुंवरपुर थाना निधौली कला जनपद एटा