आगरालीक्स…आगरा में लायंस क्लब आगरा विश्वास ने मनाया 14वां अधिष्ठापन समारोह. मयंक अग्रवाल बने अध्यक्ष और सुशिल बंसल बने सचिव…
लायंस क्लब आगरा विश्वास का 14वां अधिष्ठापन समारोह हरीपर्वत स्थित हॉलिडे इन होटल में मनाया गया। शुभारम्भ लायंस क्लब के पूर्व इंटरनेशल डाइरेक्टर जितेंद्र चौहान, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान और डिस्ट्रिक गवर्नर सजीव तौमर ने दिप प्रवज्जलित कर किया। समारोह में आगरा विश्वास की नवीन कार्यकारणी 2025-26 का मयंक अग्रवाल को अध्यक्ष, सुशिल बंसल को सचिव और सिद्दार्थ बंसल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों को वाइस डिस्ट्रिक गवर्नर आर.एन. वर्मा और अजय भार्गव ने पद की शपथ दिलाई।
पूर्व अध्यक्ष संजीव मित्तल ने पिछले साल में किए गए कार्यों का ब्यौरा व लेखा जोखा दिया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सामूहिक विवाह और महारक्तदान शिविर करने का संकल्प लिया। इस दौरान नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। कार्यक्रम में आगरा सहित कई मंडलों के पूर्व मंडलाध्यक्ष भी शामिल रहे। संचालन अनुपम अग्रवाल व रीतिका गुप्ता ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रशांत मित्तल ने दिया। इस अवसर पर अनित अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, राजकुमार कॉल, गौरव अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, कमल गुप्ता, विदित बंसल, दीपक गोयल आदि मौजूद रहे।