आगरालीक्स… देश की सड़कों पर एक विशाल ट्रेलर ट्रक 11 माह से रेंग रहा है। करोड़ों की लागत से पुल व सड़कें बनाई हैं। अब कुछ माह में मंजिल पर पहुंचने वाला है, जानिये इसके बारे में।
1908 टन के रियेक्टर रखे हुए ट्रेलर में

गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से नवंबर 2021 में यह विशालकाय ट्रेलर ट्रक चला है। इस ट्रेलर में दो रिएक्टर रखे हैं। ये बाड़मेर, राजस्थान स्थित पचपदरा रिफ़ाइनरी जा रहे है। ट्रेलर में लदे एक रिएक्टर का वज़न 1148 मिट्रिक टन है और दूसरे का वज़न 760 मिट्रिक टन है। एक मिट्रिक टन 1000 किलोग्राम के बराबर होता है। इस तरह इस ट्रेलर ट्रक का कुल वज़न 1908 टन है।
रोजाना कभी दस को तो कभी पांच किमी का सफर
इस ट्रेलर ट्रक में पूरे 832 टायर लगे है। बड़े ट्रेलर में 448 टायर हैं और छोटे ट्रेलर में 384 टायर अलग-अलग वोल्वो ट्रक्स की मदद से इन्हें खींचा जा रहा है। ट्रेलर में रखे रियेक्टरों को बिना कोई नुकसान पहुंचाए मंज़िल तक पहुंचाना आसान काम नहीं है। यह एक दिन में 10 से 15 किलोमीटर तो कभी-कभी पांच किलोमीटर ही चल पाता है।
करोडों की लागत से पुल और तीस सड़के बनवाई
ट्रेलर ट्रक के लिए ही खासतौर पर सड़कें, पुल आदि भी बनाए जा रहे हैं। नर्मदा नदी पर 4 करोड़ की लागत से एक पुल बनाया गया ताकि ये ट्रक आसानी से जा सके। इस ट्रेलर ट्रक के लिए तकरीबन 30 अस्थाई सड़कें बनाई गई।
25 टेक्निशियनों की टीम चल रही है साथ में
ट्रेलर को मुंद्रा पोर्ट से राजस्थान तक पहुंचाने के लिए ट्रेलर ऑपरेटर, हेल्पर और टेक्नीशियन समेत 25 लोगों की टीम है, जो रास्ते में आने वाली रुकावटों को भी ये दूर करती है। यह ट्रक अब राजस्थान पहुंच चुका है लेकिन इसके बावजूद पचपदरा रिफ़ाइनरी पहुंचने में इस ट्रेलर ट्रक को अभी एक महीना और लगेगा।