लखनऊलीक्स… सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन को सैफई में लाखों लोग जमा। रक्षामंत्री राजनाथ, सीएम समेत शीर्ष नेता अंतिम संस्कार में भाग लेंगे।
राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम संस्कार, तीन दिन का राजकीय शोक

पूर्व सीएम मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन के लिए मौजूद लोग।
नेताजी मुलायम सिंह यादव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज तीन बजे बाद होगा। नेताजी के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए लाखों लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए दूरदराज से नेता और शीर्ष हस्तियां भाग लेने के लिए पहुंच रही हैं।
पीएम के आने की संभावना, कई राज्यों के सीएम भी आएंगे
धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई देने के लिए के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ यादव, हेमंत सोरेन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केसीआर, कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आएंगे। पीएम मोदी के आने की भी संभावना है। आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी सैफई पहुंच चुके हैं। सीएम योगी कल भी सैफई पहुंचकर धरती पुत्र को श्रद्धांजलि दे चुके हैं।