नईदिल्लीलीक्स…आबूधावी में सात सौ करोड़ की लागत से बना मंदिर तैयार। पीएम मोदी 14 फरवरी को करेंगे उद्घाटन।
दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर भी इसी संप्रदाय का

दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के स्वामीनारायण संप्रदाय के बीएपीएस सेक्ट का यह मंदिर अबू धाबी के अबू मुरीखा ज़िले में स्थित 27 एकड़ में फैला है। इस मंदिर के उद्घाटन से पहले बीएपीएस सेक्ट के आध्यात्मिक गुरु स्वामी महंत स्वामी महाराज यूएई पहुंच चुके गए हैं।
यूएई ने महंत स्वामी के आने पर किया स्वागत
यूएई के टॉलरेंस और कोएग्ज़िसटेंस मंत्री मुबारक अल नाहयान ने महंत स्वामी महाराज के पहुंचे पर कहा है कि यूएई में आपका स्वागत है। हम आपकी उपस्थिति से काफ़ी ख़ुश है।
पीएम मोदी ने ही किया था शिलान्यास
उल्लेखनीय है कि साल 2018 में पीएम मोदी ने ही अबू धाबी में इस मंदिर का शिलान्यास किया था।