आगरालीक्स… आगरा में नगर निगम के 100 पार्षदों को लैपटाॅप दिए जाएंगे, नगर निगम के सदन में लैपटाॅप देने का प्रस्ताव पास कर दिया गया। मगर, लोगों ंकी समस्याओं के समाधान पर कोई निर्णय नहीं हो सका। कमेटियों का गठन कर दिया गया।
नगर निगम के बुधवार को बुलाए गए सदन में पार्षदों को लैपटाॅप देने का प्रस्ताव रखा गया, इसे पास कर दिया गया। मगर, लैपटाॅप दो चरण में दिए जाएंगे, पहले चरण में 50 पार्षदों को लैपटाॅप मिलेंगे, इसके बाद दूसरे चरण में 50 पार्षदों को लैपटाॅप दिए जाएंगे।
पार्षद देंगे सफाई की रिपोर्ट
इसके साथ ही शहर में गंदगी, चूहे और बंदरों की समस्या पर जमकर हंगामा हुआ। यह प्रस्ताव रखा गया है कि नगर निगम के सफाई कर्मियों और डोर टू डोर कूडा कलेक्शन की रिपोर्ट को पार्षदों द्वारा सत्यापित किया जाएगा। इस पर सहमति बन गई।
तितलियों की होगी जांच
इसके साथ ही नगर निगम में 32 लाख रुपये से खरीदी गईं तितली और त्रिशूल के आकार की नियाॅन लाइट तीन गुना अधिक रेट में खरीदने के आरोप लगे हैं, 32 लाख में लाइट खरीदी गई हैं इसकी जांच कराई जाएगी।