Tuesday , 6 October 2026
Home मथुरा A young man physically assaulted a girl from Agra in Vrindavan….#mathuranews
मथुरा

A young man physically assaulted a girl from Agra in Vrindavan….#mathuranews

585

आगरालीक्स…आगरा की युवती से वृंदावन में शारीरिक शोषण. संत से मिलाने के बहाने बुलाया वृंदावन. होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर किया गंदा काम…

आगरा की एक युवती के साथ वृंदावन में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. एक युवक ने उसे संत से मुलाकात कराने के बहाने वृंदावन बुलाया और होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बलात्कार किया और अश्लील तस्वीरें खींची. तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर युवती का कई बार शारीरिक शोषण किया गया. पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दर्ज कराई एफआईआर में युवती ने आरोप लगाया कि वह वृंदावन के एक संत की अनुयायी है. आरोप है कि सुंदरम नाम का एक युवत ने 21 अगस्त को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजा और कहा कि वह संत से उसकी आमने—सामने मुलाकात करा देगा. इसके बाद आरोपी युवक ने 12 सितंबर को युवती के व्हाट्सएप पर मैसेज किया और कहा कि संत से मिलने के लिए आ जाओ. इस पर युवती अपने भाई के साथ वृंदावन रात को पहुंच गई. रात में युवक मिला और उसने कहा कि संत से मिलने का अभी टाइम है और वह उसे एक होटल में ले गया. यहां उसने कॉफी पीने को दी जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई.

आरोप है कि बेहोश होने पर आरोपी युवक ने उसके साथ बलात्कार किया और उसके अश्लील फोटो खींच लिए. इसके बाद उसने इन फोटो के जरिए ब्लैकमेल किया और कई बार उसे वृंदावन बुलाया और शारीरिक शोषण किया. पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मथुरा

Mathura News: Another accident on the Yamuna Expressway, another death….#mathura

मथुरालीक्स...यमुना एक्सप्रेस वे पर फिर हादसा, फिर मौत. टायर चेक कर रहा...

मथुरा

Mathura News: Car catches fire after colliding with a police patrol vehicle on the Yamuna Expressway; one dies, three injured….#mathura

मथुरालीक्स…यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा. पेट्रोलिंग गाड़ी से टकराकर कार में...

मथुरा

Mathura News: Hotel wall collapses in Mathura; three people trapped under the debris. One body recovered…#mathuranews

मथुरालीक्स…मथुरा में बड़ा हादसा. होटल की दीवार गिरी, मलबे में तीन लोग...

मथुरा

Mathura News: Crowds of devotees throng Vrindavan; similar conditions to persist for another two days

मथुरालीक्स…छुट्टियां होते ही वृंदावन में उमड़ती है लोगों की भीड़. दिल्ली—एनसीआर सहित...

error: Content is protected !!