आगरालीक्स…आगरा में साथियों के साथ रजाई में बैठा युवक बात करते-करते अचानक लुढ़का और हो गई मौत।
मिठाई की दुकान पर करता था काम
फिरोजाबाद के दारापुर का रहने वाला वीरू आगरा के कमलानगर में एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। बताया गया है कि वह काम खत्म होने के बाद साथियों के साथ रजाई में बैठा हुआ बात कर रहा था। सभी कुछ सामान्य था अचानक वीरू बात-बात करते हुए पीछे की ओर लुढ़क गया।
साथी कुछ समझ नहीं सके आ गए सकते में
साथी पहले तो समझे वह लेट गया होगा लेकिन वह कुछ बोला नहीं तो संदेह हुआ। हाथ लगाने पर वह एकदम ठंडा पड़ गया था। साथी उसे लेकर अस्पताल गए लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।युवक की मौत का वीडियो फुटेज भी सामने आया है।