आगरालीक्स…आगरा में खंदारी स्थित शांति सिटी सेंटर में इंटरनेशनल गोल्ड जिम खुला। अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी ने किया उद्घाटन।
शहर में अच्छे जिम की थी मांग
आगरा के तलवलकर फिटनेस क्लब ने अंतरराष्ट्रीय अमेरिकन श्रंखला वाली गोल्ड जिम लांच की है। क्लब के निदेशक मनोज कुमार यादव ने बताया कि शहर में अच्छे जिम की मांग लगातार बढ रही थी, जो अब पूरी हो सकेगी।
योगा, एरोबिक्स पर भी फोकस
निदेशिका रूबी शर्मा ने बताया कि जिम में वेट लिफिटंग और कार्डियो उपकरणों के साथ बॉडी बनाने और वजन कम करने की ट्रेनिंग तो दी ही जाएगी। इसके अलावा योगा, एरोबिक्स पर भी फोकस रहेगा।
इंपोर्टेड मशीनों में रेपेटेशन आटोमेटिक
जिम में बेंच प्रेस, टेड मिल, लेग प्रेस, बटर फलाई, लैट पुल डाउन, पैक डेक, डिप बार, केबल क्रॉस ओवर, प्रीचर ब्रेंच, सिट अप बेंच, नॉर्मल बेंच, स्किपिंग रोप, योगा मैट, रॉड, डंबल, स्टेंड आदि परंपरागरत मशीनें तो होंगी ही इसके अलावा अधिकांश मशीनें इंपोर्टेड होंगी। मशीनों की इस अल्टासीरीज में रेपेटेशन में आटोमेटिक हैं।
व्यायाम का महत्व बताया
मिस्टर वर्ल्ड रह चुके इंटरनेशनल बॉडीबिल्डर रोहित चौहान ने खेल भावना के साथ आगे बढ़कर प्रतियोगिताओं की तैयारी और खुद को फिर रखने के लिए व्यायाम के महत्व पर जोर दिया। उल्लेखनीय है कि गोल्ड जिम की दुनिया भर में बड़ी चेन है। भारत में ही इसकी करीब 150 से अधिक शाखाएं हैं।