रविवार को विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल आगरा की विजय नगर कॉलोनी में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। असहिष्णुता पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि आमिर खान ने अपनी पत्नी किरण राव के साथ बेडरूम में हुई चर्चा को आम कर दिया, उन्होंने यह गलत किया है। न्यूजपेपर पढकर किरण राव देश में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही थी तो उन्हें पुलिस की मदद लेनी चाहिए थी। इसके बाद राज्य सरकार और केंद्र सरकार से मदद ले सकती थी। इसके बाद भी असुरक्षित महसूस होने पर वे खुद भी अपनी सुरक्षा के लिए सक्षम हैं। देश में कोई भी व्यक्ति असुरक्षित नहीं है और असहिष्णुता में कोई दम नहीं है।
Leave a comment