नईदिल्लीलीक्स… दिल्ली में मेयर के चुनाव से पहले सदन में जमकर हंगामा, मारपीट, कुर्सी फेंकी। भाजपा ने भी मेयर पद का प्रत्याशी उतारा।
आप से शैली और भाजपा से रेखा मेयर पद प्रत्याशी
दिल्ली नगर निगम के चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला है। आम आदमी पार्टी ने मेयर पद के लिए अपना प्रत्याशी शैली ऑबेरॉय और भाजपा ने रेखा गुप्ता को मेयर पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
मनोनीत पार्षदों को पहले शपथ पर हुआ हंगामा
मेयर के चुनाव से पहले पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने वाला था लेकिन पार्षदों ने मनोनीत सदस्यों को पहले शपथ दिलाने का विरोध किया। इस पर हंगामा हो गया। आप के पार्षदों की भाजपा के पार्षदों के साथ खींचतान के साथ हाथापाई हो गई। सदन में कुर्सियां फेंकी जाने लगी।
पीठासीन अधिकारी भी भाजपा का, कांग्रेस मतदान पार्षद में भाग नहीं लेंगे
इससे पहले एलजी द्वारा मेयर चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी के रूप में भाजपा की सत्या शर्मा को नामित करने पर भी आपत्ति जताई। हंगामे के दौरान कांग्रेस ने मतदान से अलग रहने का निर्णय लिया है।