मथुरालीक्स…क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का ने वृंदावन में गुरुदेव के आश्रम में लिया लिया आशीर्वाद। अनुष्का ने दंडवत प्रणाम किया।
बांके बिहारी के दर्शन,आश्रमों में टेका मत्था

क्रिकेटर विराट कोहली वृंदावन में अपने दो दिन के प्रवास के दौरान बाबा नीम करौरी आश्रम, बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने गए। इसके साथ ही उन्होंने अपने गुरुदेव के आश्रम् में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरुदेव के आश्रम में सबसे ज्यादा देर रुके
आश्रम में गुरुदेव के समझ पहुंचने पर किसी संत द्वारा बताया गया कि आप (विराट कोहली) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं और ये (अनुष्का) फिल्म इंडस्ट्रीज में अभिनेत्री हैं, ऐसा प्रचलित है। इस पर दोनों हाथ जोड़कर गुरुदेव को प्रणाम करते हैं।
विराट बोले- गुरुजी आपसे मिलने आया था
विराट कोहली कहते हैं- गुरुजी आपसे मिलने आया था, आपके सत्संग सुनते हैं महर्षिजी। इस पर गुरुदेव विराट को श्रीजी की माला और अनुष्का को चुनरी पहनवाने के लिए कहते हैं।
गुरुदेव ने दी- माला, चुनरी और प्रसादी
सेवादार माला और चुनरी लेने जाता है। इस दौरान विराट और अनुष्का दोनों हाथ जोड़कर सिर झुकाए मुद्रा में बैठे रहते हैं। सेवादार माला चुनरी गुरुदेव के हाथ से स्पर्श कराने के बाद विराट और अनुष्का को पहनाते हैं।
वामिका को भी गुरुदेव का मिला आशीर्वाद
इस दौरान गुरुदेव विराट-अनुष्का की बेटी की वामिका को देखकर गुरुदेव कहते हैं कि देखो कोई छोटी माला और प्रसादी इस छोटी बच्ची को पहना दो।
अनुष्का ने किया दंडवत प्रणाम
इसके बाद विराट गुरुदेव को प्रणाम करने के बाद अनुष्का की गोदी से वामिका को अपने हाथों में ले लेते हैं, जबकि अनुष्का संष्टांग दंडवत होकर गुरुदेव को प्रणाम करती हैं तो गुरुदेव उन्हें आशीर्वाद देते हैं।