आगरालीक्स:……पंजाब में आप नेता की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर लौटते समय बदमाशें ने कई राउंड गोलियां चलाकर की हत्या।
जालंधर, पंजाब के स्थानीय आप नेता लक्की ओबराय हर रोज सुबह मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब में जाते थे, शुक्रवार सुबह 8.15 बजे गुरुद्वारा में मत्था टेकने के लिए पहुंचे थे, गुरुद्वारा के बाहर निकलते ही हमलावरों ने एक के बाद एक कई राउंड गोली चलाई। हमलावरों ने सात आठ राउंड गोली चलाई।
आप नेता की मौत
घायल अवस्था में लक्की ओबराय को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने लक्की को म्रत घोषित कर दिया।