आगरालीक्स…राहतभरी खबर, आगरा सहित यूपी में मतदाता सूची में दावा—आपत्ति की समय सीमा एक महीने के लिए बढ़ी.
यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया के तहत दावा और आपत्ति के लिए समय सीमा एक महीने के लिए बढ़ा दी गई है. अब लोग 6 मार्च तक अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं. प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि 6 फरवरी तक बड़ी संख्या में आए फार्म 6 को देखते हुए दावे व आपत्ति की समय सीमा को एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया है.मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अब मतदाताओं के पास नाम जुड़वाने, कटवाने और संशोधन करवाने के लिए 6 मार्च तक के लिए समय होगा. नोटिसों का निराकरण 27 मार्च तक होगा. अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल् 2026 को प्रकाशित होगी. बीएलओ हर रोज 10से 12 बजे के बीच पोलिंग स्टेशन पर रहेंगे.