आगरालीक्स…आगरा की सेंट्रल जेल में दसवीं फेल कैदी बनकर आएंगे अभिषेक बच्चन. यामी गौतम, निमरत कौर भी होंगी साथ… जानिए आगरा में कब से शुरू हो रही शूटिंग
22 फरवरी को आ सकते हैं आगरा
मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक, अभिषेक पॉलिटिकल कॉमेडी फिल्म ‘दसवीं’ की शुटिंग शुरू करने के लिए आगरा आएंगे. इस निर्देशन डेब्यूटेंट तुषार जलोटा करेंगे. मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजान द्वारा निर्मित, फिल्म आज के समाज में शिक्षा के महत्व को उजागर करेगी. फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा यामी गौतम और निमरत कौर भी हैं. खबरों के मुताबिक 22 फरवरी को फिल्म के कलाकार आगरा आ रहे हैं.
सेंट्रल जेल में शूटिंग की अनुमति मिली
बताया जाता है कि शनिवार को फिल्म की एक टीम आगरा पहुंच गई है और उसने सेंट्रल जेल में शूटिंग को लेकर सेट भी तैयार करना शुरू कर दिया है. प्रोडक्शन टीम को शासन से सेंट्रल जेल में शूटिंग के लिए अनुमति पहले ही मिल चुकी है. यहां पर फिल्म के कलाकारों के अलावा टीम के करीब 100 लोग शामिल होंगे.
बंदी और जेल स्टाफ नहीं होगा शूटिंग का हिस्सा
मीडिया रिपोटर्स के अनुसार फिल्म के लिए सेंट्रल जेल में बंद बंदी और जेल स्टाफ फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे. सारे बंदी और स्टाफ फिल्म की यूनिट के ही लोग होंगे. इसके अलावा जेल परिसर में इनके लिए अलग से रजिस्टर बनाया गया है. सभी कलाकारों के फोटो युक्त आईडी भी साथ में होगी जिसके बाद ही शूटिंग के लिए एंट्री दी जा सकेगी. इन सभी कलाकरों व प्रोडक्शन यूनिट के सदस्यों को बिना अनुमति घूमने की भी परमिशन नहीं होगी और एंट्री के लिए अलग से बायोमेट्रिक मशीन लगाई जाएगी.
ये है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी दसवीं फेल एक भ्रष्ट मुख्यमंत्री के ऊपर बनाई गई है. जिसे भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भेजा जाता है. वह जेल के अंदर सभी पर अपना प्रभाव डालना चाहता है लेकिन जेल प्रशासन द्वारा उसे अनुशासन का पाठ पढाया जाता है. फिल्म में भ्रष्ट मुख्यमंत्री से अच्छा नेता बनने की कहानी है. अभिषेक बच्च्न इसमें दसवीं फेल मुख्यमंत्री का किरदार निभा रहे हैं. हालांकि अभी तक यामी गौतम और निमरत कौर के फिल्म में केरेक्टर को लेकर कुछ सामने नहीं आया है.