Friday , 11 September 2026
Home स्पोर्ट्स ABPL 2026: The first Business Premier League cricket tournament is going to start in Agra…#agranews
स्पोर्ट्स

ABPL 2026: The first Business Premier League cricket tournament is going to start in Agra…#agranews

519

आगरालीक्स…आगरा शुरू होने जा रहा है पहला बिजनेस प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट. कारोबारी खेलेंगे क्रिकेट. टूर्नामेंट का पोस्टर लांच.. टीमों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

ताजनगरी की अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाले उद्यमी और व्यापारी अब गेंद और बल्ले पर भी अपना हाथ आजमाएंगे.. जी, हाँ! पर्यावरण संरक्षण को समर्पित आयुषी फाउंडेशन द्वारा ताजनगरी के पहले आगरा बिजनेस प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट (एबीपीएल-2026) का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को वाटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में आयोजकों ने टूर्नामेंट का पोस्टर जारी करते हुए पत्रकारों को यह जानकारी प्रदान की। स्पार्क वेंचर से जुड़े युवा समाजसेवी-उद्यमी व पूर्व पार्षद अमित ग्वाला ने बताया कि 'अपने-अपने राम' की मधुर स्मृतियों से जीवंत फतेहाबाद रोड स्थित जेपी स्क्वायर प्ले ग्राउंड पर 22 फरवरी, 2026 से आगरा के व्यापारियों के लिए एबीपीएल-2026 का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस टूर्नामेंट से व्यवसायी अपने स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति भी जागरूक होंगे। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के कारोबारियों और कारोबारी संगठनों में खेल भावना के साथ-साथ परस्पर सद्भाव और सामंजस्य भी बढ़ेगा।

आयोजन से जुड़े नीरज अग्रवाल और मनोज बांदिल ने बताया कि आईपीएल की तर्ज पर आयोजित एबीपीएल में लैदर की बॉल से हर मैच 20-20 ओवर का आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट में सर्राफा, कपड़ा, मेडिकल, कंप्यूटर, शूज, पर्यटन, कालीन, पुस्तक, होटल और फूड सहित विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारी संगठन और डॉक्टर्स, सीए व जीएसटी एडवोकेट सहित विभिन्न प्रोफेशनल्स की टीम सहभागिता करेंगी। आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि टूर्नामेंट में सहभागिता करने के इच्छुक उद्यमी रजिस्ट्रेशन के लिए 503, फिफ्थ फ्लोर, प्रतीक सेंटर (चाय सुट्टा वाली बिल्डिंग), संजय प्लेस पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 88811 69317 या 93196 88088 पर संपर्क किया जा सकता है।

पोस्टर रिलीज सेरेमनी में नेशनल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रेसिडेंट संजय गोयल, आगरा सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नीतेश अग्रवाल, शहीद भगत सिंह कुटीर पेठा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल (प्राचीन पेंठा), आगरा आईटी एसोसिएशन के संरक्षक योगेंद्र कुमार, लुहार गली व्यापार समिति के अध्यक्ष संदीप गुप्ता, चंद्रेश गर्ग, वैद्य मोहित गुप्ता, सौरभ पांडे, राजीव गुप्ता, पंकज बांदिल, कोक सिंह सिसौदिया भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Agra Sports News: Alpaso Football Tournament kicks off at St. Peter’s, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स में शुरू हुआ अलपासो फुटबॉल टूर्नामेंट. स्टार्स और...

स्पोर्ट्स

AISL 2026: A cricket tournament is set to take place among eight societies in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की 8 सोसाइटियों के बीच होने जा रहा है क्रिकेट टूर्नामेंट....

स्पोर्ट्स

Congratulations! India defeated Pakistan 5–3 in the Hockey World Cup

आगरालीक्स…बधाई हो, हॉकी विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 5—3 से...

स्पोर्ट्स

Agra Live News: India’s first Hunter Field Target Shooting Championship kicks off in the ‘City of the Taj’…#agranews

आगरालीक्स..आगरा बना अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खेल का केंद्र…भारत की पहली हंटर फील्ड टारगेट...

error: Content is protected !!