आगरालीक्स…आगरा का एक और क्रिकेटर आईपीएल आक्शन में चमका. 30 लाख की बेस प्राइज में कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ में सीएसके ने खरीदा…
आगरा का एक ओर क्रिकेटर आईपीएल आक्शन में चमका है. इंडियर प्रीमियर लीग के लिए मंगलवार को आक्शन लिए जा रहे हैं जिनमें अनकैप्ड क्रिकेटर कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर को 14.20 करोड़ में खरीदा है. दोनों ही खिलाड़ी अनकैप्ड प्लेयर हैं और इनका बेस प्राइज 30 लाख रूपये है. आगरा में बोदला के रहने वाले कार्तिक को लेने के लिए सीएसके और केकेआर के बीच होड़ दिखी और उनकी लिए बोली 11 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई. अंत में कार्तिक को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में यानी आधार मूल्य से लगभग 47 गुना अधिक की रकम से खरीदा है. यह आगरा के लिए एक और उपलब्धि है. वहीं प्रशांत वीर जिनका भी आधार मूल्य 30 लाख रुपये था उनको भी सीएसके ने 14.20 करोड़ रुपये में अपने नाम किया है. प्रशांत इस तरह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा दाम पर बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी रहे. लेकिन थोड़ी देर बाद ही आगरा के कार्तिक शर्मा भी इसी मूल्य पर जाकर बिके.हालांकि आगरा के एक और क्रिकेटर राहुल चाहर को अभी इंतजार करना पड़ रहा है. क्रिकेट का जुनून किस तरह का है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आगरा के कई क्रिकेटर इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं. आईपीएल में भी वो शानदार चमक रहे हैं. पुरुष क्रिकेटर में जहां दीपक चाहर और राहुल चाहर छाए हुए हैं तो वहीं वुमेन क्रिकेटर में आगरा की हेमलता काला, पूनम यादव और विश्व कप विजेता टीम की सदस्य दीप्ति शर्मा ने शानदार मुकाम हासिल किया है.