आगरालीक्स… आगरा में स्कूल न जाने वाले शिक्षकों को वेतन देने के मामले में बीएसए, पूर्व बीएसए के बाद अब एबीएसए को निलंबित कर दिया है। एबीएसए अनिल कुमार निम को निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी जा रही है।
बीएसए कार्यालय में भ्रष्टाचार के मामले में संयुक्त विकास आयुक्त ने जांच की। जांच रिपोर्ट के बाद 2 जून को बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा और पूर्व बीएसए अर्चना गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें निलंबित कर दिया गया। सैंया जगनेर में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार के खिलाफ जांच जारी रही।इस मामले में एबीएसए के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उन्हें मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
यह है मामला
जगनेर के बरिगवां बुजुर्ग निवासी श्री निवास ने शासन को भेजी शिकायत में निर्माण कार्यो में गड़बड़ी के साक्ष्य के साथ ही उन शिक्षकों की सूची भी दी जिनका वेतन रोके जाने के बाद भी जारी कर दिया गया। निरीक्षण में अनुपस्थित मिले इन शिक्षकों का वेतन काटने का संस्तुति पत्र और वेतन आहरण का ब्योरा तक शिकायत में संलग्न किया गया था। इनमें कई मामले पूर्व बीएसए अर्चना गुप्ता के कार्यकाल के भी थे।