आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर गोयल हॉस्पिटल के सामने ट्रक ने दो लोगों को रौंदा. एक की मौके पर ही मौत. दूसरा गंभीर रूप से घायल
आगरा में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में हाइवे पर गोयल हॉस्पिटल के सामने ट्रक ने दो लोगों को चपेट में लेकर रौंद दिया. हाद से में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हे.
ट्रक भगवान टाकीज की ओर से जा रहा था. रामबाग फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही गोयल हॉस्पिटल के सामने 16 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया जिससे सड़क पार कर रहे दो लोगों को ट्रक ने चपेट में ले लिया. हादसे में एक की मौत हो गई. हाइवे पर खून से सने शव देख कर लोगों की रूह कांप गई. मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. इसके कारण एकबारगी जाम की भी स्थिति बन गई.