Tuesday , 1 September 2026
Home आगरा Agra News: Stoppage of two passenger trains in one direction at Agra’s Raja Ki Mandi station temporarily cancelled…#agranews
आगरा

Agra News: Stoppage of two passenger trains in one direction at Agra’s Raja Ki Mandi station temporarily cancelled…#agranews

95

आगरालीक्स…आगरा के राजा की मंडी स्टेशन पर दो पैसेंजर ट्रेनों का एक दिशा में ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त. मथुरा के भूतेश्वर स्टेशन पर भी पांच ट्रेनें एक दिशा में नहीं रुकेंगी

यात्रियों की सुविधा एवं रेलवे अवसंरचना के विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर नए फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के कारण प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 पर स्थित मौजूदा फुट ओवर ब्रिज निर्माण अवधि के दौरान उपलब्ध नहीं रहेगा। यात्रियों की सुरक्षा एवं निर्माण कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु कुछ ट्रेनों का राजा की मंडी स्टेशन पर एक दिशा में ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त किया गया है।
इस क्रम में निम्नलिखित ट्रेनों का राजा की मंडी स्टेशन पर एक तरफ का ठहराव कल सोमवार 31 अगस्त से 31 दिसंबर 2026 तक अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा—

1.ट्रेन संख्या 64956 टूंडला–आगरा कैंट पैसेंजर
2.ट्रेन संख्या 64625 इटावा–आगरा कैंट पैसेंजर

उक्त व्यवस्था निर्माण कार्य की अवधि के दौरान प्रभावी रहेगी।
यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पूर्व गाड़ी की स्थिति एवं ठहराव की अद्यतन जानकारी के लिए रेलवे की पूछताछ सेवा अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर पांच ट्रेनों का एक दिशा में ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त
यात्रियों की सुविधा एवं रेलवे अवसंरचना के विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या-1 को हटाकर नई अप मुख्य लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के कारण यात्रियों की सुरक्षा एवं कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु कुछ ट्रेनों का भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर एक दिशा में ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त किया गया है।
यह व्यवस्था 6 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि के दौरान निम्नलिखित ट्रेनों का भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर एक दिशा में ठहराव नहीं होगा—
1.ट्रेन संख्या 64958 पलवल–आगरा कैंट
2.ट्रेन संख्या 64074 नई दिल्ली–धौलपुर
3.ट्रेन संख्या 64016 शकूर बस्ती–मथुरा जंक्शन
4.ट्रेन संख्या 64904 गाजियाबाद–मथुरा जंक्शन
5.ट्रेन संख्या 64910 शकूर बस्ती–मथुरा जंक्शन

उक्त व्यवस्था निर्माण कार्य की अवधि के दौरान अस्थायी रूप से लागू रहेगी।
यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पूर्व गाड़ी की स्थिति एवं ठहराव की अद्यतन जानकारी के लिए रेलवे की पूछताछ सेवा अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: National Lok Adalat to be held in Agra on September 12…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 12 सितंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत. अधिक से अधिक...

आगरा

Agra News: Instructions issued to resolve issues in Agra’s industrial area on a priority basis…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के इंडस्ट्रियल एरिया में खराब सड़कें, जलभराव, चोक नालों को लेकर...

आगरा

Agra News: A soulful narration of the childhood pastimes of Sri Krishna at the Sri Jagannath Temple in Kamla Nagar, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं...

आगरा

Agra Weather: Heavy rain is expected on Janmashtami in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दो—तीन दिन में हो सकती है बारिश. जन्माष्टमी वाले दिन...

error: Content is protected !!