आगरालीक्स…आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट. बाइक पर दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे दो दोस्त, नींद की झपकी ने ले ली एक की जान…
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज एक्सीडेंट में बाइक सवार युवक की मौत् हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया. दोनों बाइक से लखनऊ जाने के लिए दिल्ली से निकले थे लेकिन फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर किमी संख्या 50 के पास इनका एक्सीडेंट हो गया.
नॉर्थ दिल्ली के संत नगर बुुराडी में रोहित शर्मा रहते आज सुबह अपने साथी के साथ बाइक से लखनऊ की ओर जा रहे थे. सुबह किमी संख्या 50 के पास बाइक चला रहे रोहित को झपकी आ गई. इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और एमबीसीबी से टकरा गई. हादसे में दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद भेजा. यहां रोहित की मौत हो गई जबकि उसके साथी की हालत गंभीर है और वह अभी तक बेहोश है. परिजनों को सूचना दे दी गई है.