आगरालीक्स…आगरा से नोएडा जा रही कार का यमुना एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट. कैंटर के आधे हिस्से में घुस गए.एक की मौत
आगरा से नोएडा जा रही दिल्ली की एक कार का यमुना एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट हो गया. मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के माइलस्टोर 92 के पास तेज रफ्तार कार खड़े आयशर कैंटर में जा घुसी. कार में सवार एक युवक की मौत हो गई जकि उसका साथी घायल है. दोनों बुरी तरह से कार में फंस गए थे. दिल्ली के ओखला जाकिर नगर में रहने वाले उमर शाकिर और उनके साथ अभिज्ञान आगरा से नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे से होकर जा रहे थे. सोमवार दोपहर इनकी कार कैंटर में जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कैंटर में आधे हिस्से में घुस गई. कार सवार दोनों बुरी तरह से फंस गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. यमुना एक्सप्रेस वे की पेट्रोलिंग टीम भी वहां आ गई. पुलिस ने बमुश्किल दोनों को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से मथुरा के जिला अस्पताल भेजा गया. यहां डॉक्टरों ने उमर शाकिर को मृत घोषित कर दिया वहीं अभिज्ञान की हालत भी नाजुक है.उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है.