आगरालीक्स…आगरा में मनाया समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का 58वां मुनि दीक्षा दिवस समारोह. सूरसदन में बालिकाओं और महिलाओं ने भक्ति गीत पर नृत्य कर दी प्रस्तुतियां.
आगरा दिगंबर जैन परिषद द्वारा श्रमण मुनि श्री सौम्यसागर जी महाराज एवं निश्री निश्चचलसागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में आगरा के सूर सदन प्रेक्षाग्रह में आषाढ़ शुक्ल पंचमी पर समाधि आचार्यश्री विद्या सागर जी महाराज का 58वां मुनि दीक्षा पर्व गुरु उपकार दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एव मंगलाचरण के साथ हुआ. आगरा दिगंबर जैन परिषद के पदाधिकारीओं ने मुनिसंघ का पाद प्रक्षालन किया और साथ ही सौभाग्यशाली भक्तों ने मुनिसंघ के समक्ष 58 जिनवाणी भेंट की गई. बालिकाओं एवं महिलाओं ने भक्ति गीत पर नृत्य कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी. वहीं आगरा की विभिन्न शैलियों ने भक्तिभाव के साथ संगीतमय अष्ट द्रव्यों की थाल सजाकर समाधिस्थ आचार्यश्री विद्या सागर जी महाराज का सामूहिक पूजन कर उनको नमन किया.मुनिश्री सौम्यसागर जी महाराज ने मंगल उद्बोधन देते हुए कहा कि आगरा नगर वासियों का परम सौभाग्य है कि उन्हें आचार्यश्री विद्या सागर जी महाराज का 58वां मुनि दीक्षा मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. कहा कि आचार्यश्री के बिना यह दूसरा मुनि दीक्षा दिवस है. उन्होंने बताया कि तिथि के अनुसार भले ही यह दिन 11 जुलाई को आने वाला हो लेकिन तारीख के अनुसार 30 जून 1968 को अजमेर नगर में आचार्यश्री ज्ञान सागर जी महाराज ने आचार्यश्री विद्या सागर जी महाराज को मुनि दीक्षा प्रदान की थी.
आगरा दिगंबर जैन परिषद एवं आगरा सकल जैन समाज द्वारा मुनिसंघ के समक्ष श्रीफल भेंटकर मंगल चातुर्मास 2025 हेतु निवेदन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया. कार्यक्रम के मध्य में ही मुनिश्री की चातुर्मास घोषणा हुई जहां मुनिश्री ने अपने मुखारविंद से आगरा नगर में मंगल चातुर्मास करने का निर्णय लिया. इस अवसर पर आयोजक समिति ने अतिथियों का माला पहनकर स्वागत सम्मान किया. इस कार्यक्रम में संगीत शशि जैन पाटनी द्वारा दिया गया. कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया.
ये लोग रहे उपस्थितकार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद नवीन जैन उपस्थित रहें. इस कार्यक्रम में आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, प्रदीप जैन, मनोज जैन बाकलीवाल, सुनील जैन, राकेश जैन, निर्मल मोठ्या, विभू बैनाड़ा, दिलीप जैन, राजेंद्र जैन, पन्ना लाल बैनाडा, रूपेश जैन, अनिल जैन, नरेश जैन, सतेन्द्र जैन साहुला, पवन जैन, यशपाल जैन, मनोज जैन बल्लो, मुरारी लाल जैन, प्रवीन जैन, शुभम जैन, बीना बैनाड़ा, उमा मोठया, पुष्पा बैनाड़ा समस्त आगरा जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे.